यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नोएडा और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक कई मार्गों पर मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा।

Noida News : कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नोएडा और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक कई मार्गों पर मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, इस अवधि में गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों को नोएडा शहर के अंदर से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक रास्तों के रूप में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा। Noida News
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान चिल्ला रेड लाइट से पक्षी विहार गेट तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस रूट पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। इसके अलावा चिल्ला रेड लाइट, डीएनडी फ्लाईओवर, बदरपुर बॉर्डर, ओखला बैराज और एमपी-2 एलिवेटेड रोड से गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और मुरादाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आगे जाना होगा। Noida News
यातायात पुलिस के मुताबिक, चिल्ला रेड लाइट, डीएनडी और एमपी-2 मार्ग से गाजियाबाद, हापुड़ और मुरादाबाद जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। वहीं, अलीगढ़, बुलंदशहर और सिकंदराबाद से दादरी होते हुए एनएच-91 के रास्ते गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों को भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करना होगा। Noida News
सिकंदराबाद और कासना से परी चौक होते हुए दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों को सिरसा गोलचक्कर से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा एनआईबी, मॉडल टाउन, छिजारसी और ताज हाईवे से गाजियाबाद, हापुड़ और मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग के तौर पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा। Noida News
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन व्यवस्था के दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस और अन्य आपातकालीन वाहनों को सुरक्षित तरीके से गुजरने दिया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी लें और जाम व असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
Noida News
विज्ञापन