
Noida Traffic Advisory / नोएडा। शुक्रवार को भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर युवा शक्ति दल की ओर से विशाल रैली भी निकाली जाएगी। दुपहिया और चोपहिया वाहन भी रैली में शामिल रहेंगे, इसलिए जिन मार्ग से यह रैली निकलेगी, वहां पर यातायात आगमन में कुछ दिक्कते आ सकती है। रैली को ध्यान में रखते हुए नोएडा में यातायात डायवर्जन रहेगा।
रैली छिजारसी से शुरू होकर गाजियाबाद प्रवेश कर पुराना बस अड्डा, अम्बेडकर पार्क जायेगी तथा वहां से वापस आकर छिजारसी एसजेएम से ग्राम छिजारसी के अन्दर से आश्रम रोड होते हुए ग्राम बहलोलपुर पुस्ता रोड से गढी गोलचक्कर से सैक्टर 60 से एलीवेटेड के नीचे से सैक्टर 18 अण्डरपास होकर फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से गेट नंंबर- 2 पर रूक कर गेट नंबर 5 पर समाप्त होगी।
रैली निकलने पर अल्प डायवर्जन किया जायेगा छिजारसी, गढी गोलचक्कर, सैक्टर 60, गिझौड चौक, सैक्टर 31.25 चौक, सैक्टर 28, एलीवेटेड समाप्ति पर सैक्टर 28 की ओर, अट्टा चौक, जीआईपी के सामने, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से डीएनडी चढने वाले लूप तक।
1- दलित प्ररेणा स्थल पर कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा पार्किंग निकट गंदानाला में पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जायेगा। 2- विशेष परिस्थिति में वाहनों को सैक्टर 44 गोलचक्कर से सैक्टर 96 की ओर मार्ग पर तथा कालिन्दी कुंज से दलित प्रेरणा की ओर आने वाले मार्ग पर एक लेन में पार्क कराया जायेगा। 3- सैक्टर-15ए से रजनीगंधा की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे पार्क कराया जायेगा। 4- हल्के वाहनों को दलित प्रेरणा केन्द्र के अन्दर पार्क कराया जायेगा। 5- सैक्टर-94 में सडक किनारे पार्क कराया जायेगा।
क्रेन व्यवस्थापनः- 1- यातायात पुलिस द्वारा उपलब्ध क्रेनों को कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर भ्रमणशील रखकर यातायात अवरूद्ध करने वाले वाहनों के विरूद्ध टोईंग की कार्यवाही की जायेगी। 2- क्रेन द्वारा टो किये गये वाहनों को सैक्टर 05 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खडा किया जायेगा।
1. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आकर डीएनडी/चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाला यातायात महामाया फ्लाई ओवर से पूर्व चरखा गोलचक्कर से कालिन्दी कुंज होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
2. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आकर डीएनडी/चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाला यातायात महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर सैक्टर-18, रजनीगंधा चौक, गोलचक्कर चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
3. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आकर फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से एलीवेटेड होकर गाजियाबाद आदि स्थानों पर जाने वाला यातायात महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37, जीआईपी के सामने से फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से यू-टर्न लेकर सैक्टर 18 अण्डरपास से एलीवेटेड होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
4. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आकर फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से एलीवेटेड होकर गाजियाबाद आदि स्थानों पर जाने वाला यातायात महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37, शशिचौक, होशियारपुर, सैक्टर-71 होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
5. सैक्टर 71 से आकर शशिचौक, सैक्टर 37 से महामाया फ्लाई ओवर होकर डीएनडी/चिल्ला की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 37 से यू-टर्न लेकर बॉटनिकल के सामने से सैक्टर 18, रजनीगंधा चौक, गोलचक्कर चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
6. सैक्टर 60 से एलीवेटेड होकर सैक्टर 18 से फिल्मसिटी फ्लाई ओवर होकर डीएनडी/चिल्ला की ओर जाने वाला यातायात फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से यू-टर्न लेकर सैक्टर 18, रजनीगंधा चौक, गोलचक्कर चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
7. यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे।