Noida Traffic Advisory : यातायात जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
भारत
चेतना मंच
30 Mar 2023 05:55 PM
Noida Traffic Advisory : (चेतना मंच)। मेट्रो स्टेशन सेक्टर-52 के पास सेक्टर-71 से होशियारपुर की ओर जाने वाले स्लिप रोड पर मार्ग के मध्य स्थापित फुट ओवर ब्रिज के पिलर को हटाकर नए पिलर का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। इसको लेकर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस पिलर के कारण यातायात के सुचारू संचालन में मुश्किलें आ रही थीं।
Noida Traffic Advisory
यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि निर्माण कार्य के दृष्टिगत पिलर व अण्डरपास के मध्य कैरिज-वे तथा बालकनाथ की ओर से सेक्टर-71 अण्डरपास से होशियारपुर की ओर आने वाले मार्ग पर एक लेन का यातायात आवागमन बन्द किया जायेगा। यह निर्माण कार्य 2 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। यातायात जाम से बचने के लिए वाहन चालक अन्य मार्र्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
1- लिंक रोड पर डीएससी रोड, सेक्टर-78, 50 आदि की ओर से आने वाला यातायात मानव रचना स्कूल तिराहा से सेक्टर-51 होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
2- लिंक रोड पर डीएससी रोड, सेक्टर-78, 50 आदि की ओर से आने वाला यातायात सेक्टर-71, 61, 60 होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
3- किसान चौक, पर्थला की ओर से आकर अण्डरपास होकर सिटी सेन्टर की ओर जाने वाला यातायात बालकनाथ मन्दिर से यू-टर्न लेकर सेक्टर-67 चौक, सेक्टर-60 होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
4- किसान चौक, पर्थला की ओर से आकर अण्डरपास होकर सिटी सेन्टर की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-71 से सेक्टर-51 मैट्रों स्टेशन की ओर जाकर यू-टर्न लेकर मानव रचना स्कूल तिराहा से सेक्टर 51 होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
5- सेक्टर 62, 60 की ओर से आकर अण्डरपास होकर सिटी सेन्टर की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-71 से सेक्टर-51 मैट्रों स्टेशन की ओर जाकर यू-टर्न लेकर मानव रचना स्कूल तिराहा से सेक्टर-51 होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।