
Noida Traffic Diversion / नोएडा। रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आ रहे हैं, ऐसे में यदि आप घर से बाहर निकलने और रविवार के दिन घुमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि यदि आप बिना सोचे समझे घर से बाहर निकले तो आपको रास्ते में न केवल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि आपको बीच रास्ते से वापस भी लौटाया जा सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ मार्गों पर रुट डायवर्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गौतमबुद्धनगर भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात संचालन में बदलाव किया गया गया है।
1- सिटी सेन्टर अण्डरपास सेक्टर 39 से विन्ध्याचल मार्ग पर सेक्टर 12,22 चौक से मैट्रो अस्पताल चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। 2- सेक्टर 12.22.56 तिराहा से एमपी-01 मार्ग होकर रजनीगंधा चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। 3- सेक्टर 31,25 चौक से सेक्टर 8,10,11,12 चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। 4- सेक्टर 33,53 तिराहा से सेक्टर 33 तिराहा तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा। 5- सेक्टर 54 चौकी तिराहा से जलवायु विहार चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा।
एलीवेटेड मार्ग एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वीआईपी मूवमेन्ट
1- एलीवेटेड मार्ग पर वीआईपी मूवमेन्ट के समय अल्प समय के लिए दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा।
2- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर अल्प समय के लिए दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित/डायवर्ट किया जायेगा।
1- पुस्ता तिराहा से सुपरटेक/ओमीक्रोन गोलचक्कर तक मार्ग पर दोनों ओर अल्प समय के लिए यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा। 2- सुपरटेक/ओमीक्रोन गोलचक्कर से सिरसा गोलचक्कर तक मार्ग पर दोनों ओर अल्प समय के लिए यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा। 3- सिरसा गोलचक्कर से रामपुर-फतेहपुर तिराहा से एडवर्ब कम्पनी तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा।
रैली हेतु आने वाले वाहन एलीवेटेड मार्ग के पास सैक्टर 25 स्थित खाली मैदान में बनी पार्किंग में पार्क होंगे। यह वाहन सेक्टर 31,25 चौक व एनटीपीसी अण्डरपास के मध्य पार्किंग में जाने के लिए बने रास्ते से प्रवेश कर पार्किंग में व्यवस्थित तरीके से पार्क होेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त रैली में आये वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग न कर अन्य मार्गों से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। पार्किंग में खड़े सभी वाहन पार्किंग से निकलकर एम.पी.-02 मार्ग का प्रयोग कर गिझौड चौक, सेक्टर 60 चौक से गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
1- जनप्रतिनिधि नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-01 से प्रवेश कर पार्किंग में वाहन पार्क कर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकेंगे। 2- पास धारक वीआईपी एवं मीडिया नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर- 3 से प्रवेश कर इंडोर स्टेडियम के पास बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकेंगे। 3- रैली में आने वाले व्यक्ति पार्किंग में वाहन खडा कर पैदल मोदी मॉल के पास बने रास्ता से स्टेडियम गेट नंबर-4 से प्रवेश कर रैली में प्रतिभाग हेतु जा सकेंगे।
नोटः- इमरजेन्सी वाहनों पर यह यातायात डायवर्जन लागू नहीं होगा। ऐसे वाहनों को सकुशल पास कराया जायेगा। Noida Traffic Diversion