
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले वाहन चालकों पर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस का हंटर चल रहा है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को जमकर सबक सिखाया जा रहा है। एक ही दिन में कई वाहनों को सीज कर यिा गया, जबकि सैकड़ों वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।
आपको बता दें कि नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सडक सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट 16 दिसंबर से से 31 दिसंबर 2023 तक यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 26 दिसंबर को को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 5 स्थानों पर संयुक्त टीम बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चैकिंग की गई। अभियान के दौरान 509 वाहन चालकों को चैक किया गया जिसमें 5 वाहन चालक नशे की स्थिति में पाए गए, इन वाहन चालकों के वाहनों को सीज/ई-चालान की कार्रवाई की गई। सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के दौरान 27 दिसंबर 2023 को यातायात पुलिस द्वारा नोएडा के सेक्टर 15, 16, 18, 37, बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर 52 मैट्रो स्टेशन, मॉडल टाउन, कासना, सूरजपुर, परीचौक, किसान चौक आदि पर कुल 1284 वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के दौरान वाहन चालकों को कोहरे के कारण सडक दुर्घटना से बचाव व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जेवर टोल प्लाजा पर अनाउसमेन्ट के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
बिना हेलमेट - 403 बिना सीट बेल्ट - 95 विपरीत दिशा - 462 नो पार्किग - 457 ओवर स्पीड - 212 अन्य - 4382 कुल ई-चालान - 6011