नोएडा । नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम कुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा विधानसभा(Noida Assembly) में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रशिक्षण देने के लिए संजीव मिश्रा, सलमान खान, राहुल शर्मा, अभिमन्यु त्यागी ने नोएडा विधानसभा के सभी नेता व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के इतिहास से जुड़ी हुई सभी बातों को विस्तार से बताया गया और भविष्य में कांग्रेस को किस विचारधारा के साथ आगे बढऩा है। इस पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राम कुमार तंवर ने एआईसीसी से आए प्रशिक्षण अधिकारियों का वह शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, प्रदेश महासचिव विधि चौधरी, प्रदेश सचिव सुधीर पाराशर, प्रदेश सचिव राजेंद्र अवाना, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष पंखुरी पाठक का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राम कुमार तंवर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नोएडा विधानसभा से कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा वह निश्चित ही जीत हासिल करेगा क्योंकि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा और उम्मीद की नजरों से देख रही है।
कांग्रेस ने इन शिविरों द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 2 लाख से अधिक कार्यकारियों को प्रशिक्षित कराया है। इस प्रशिक्षण शिविर में श्रीमती पंखुड़ी पाठक की अगुवाई में गगनदीप कौर (रूह्म्ह्य ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड 2021 ), उर्मिला चौधरी (जिला सचिव सपा), आनंद कुमार जाटव (बसपा), अवनीश शर्मा (युवा नेता), छवि मेथी (वरिष्ठ समाज सेवी), सौरभ गुप्ता (बिजनैसमैन), आकाश, वसीम, मनोज देवी, आनंद जी समेत अनेकों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि,प्रदेश महासचिव विदित चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया पंखुरी पाठक,प्रदेश सचिव सुधीर पराशर जी,प्रदेश सचिव राजेंद्र अवाना,प्रदेश सचिव मुकेश यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर,प्रदेश उपाध्यक्ष लीयकत चौधरी,ज़िला अध्यक्ष व्यपार प्रकोष्ठ अभिषेक जैन,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेन्द्र अंबावत,एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना,किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना,युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरशोतम नागर,अल्पसंख्यक अध्यक्ष दानिश सैफि,सलोनी सोलंकी,महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना,पीसीसी सदस्य सतेन्द्र शर्मा,गौरव खंडेलवाल,जितेन्द्र चौधरी,अमित यादव,रमेश यादव,अशोक शर्मा,रिज़वान चौधरी,गीता शर्मा,हरीन्दर शर्मा,स्द्मह्य राणा,रामकुमार शर्मा,आरके प्रथम,रूबी चौहान,पूजा गुप्ता,श्रेय रठोर,कंचन तिवारी,डॉक्टर सीमा,मधुराज,हरगोविंद सिंह,अजीत विश्वास,चाँद मोहमद,शाकिर सैफि,आदि सेकडो करकर्ता मोजूद रहे।