
Noida News : भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मनाए किए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत सोमवार को सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम के तहत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को दलित, अनुसूचित बहनों के साथ उनके घर जाकर सहभोज करना था। इसके तहत सांसद डा. महेश शर्मा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति की महिला कार्यकत्री के आवास पर जाकर भोजन किया।
सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत कोमल रानी और इंद्रजीत जाटव अध्यक्ष अनुसूचित जाति के निवास स्थान पर यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस भोज के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ महेश शर्मा, ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी की गरिमामय उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम के जरिए भारतीय जनता पार्टी का समाज को और देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया हुआ संदेश जिसमें उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का नया मंत्र की बात कही उसको समाज तक पहुँचे का उद्देश रहा।
कार्यक्रम में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, शिवानी शरद, मधु मेहरा, माधुरी जैसवाल, आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।