विज्ञापन
नोएडा और पूरे एनसीआर में घर का सपना देखने वाले हजारों खरीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स और फंसे हुए पैसों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनिटेक समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

Noida News : नोएडा और पूरे एनसीआर में घर का सपना देखने वाले हजारों खरीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स और फंसे हुए पैसों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनिटेक समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इस कदम के बाद अब प्रभावित घर खरीदारों को उनके फंसे हुए पैसे वापस मिलने की उम्मीद मजबूत हो गई है। Noida News
ईडी ने यूनिटेक के नोएडा स्थित बड़े प्रोजेक्ट पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 96, 97 और 98 में फैली लगभग 348 एकड़ जमीन को अटैच किया है। यह जमीन यूनिटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब (UGCC) प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई बताई जा रही है, जिसकी बाजार कीमत करीब 8,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह संपत्ति मूल रूप से गोल्फ कोर्स और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के लिए निर्धारित थी। ईडी ने साफ किया है कि इस जमीन को बेचकर मिलने वाली राशि सीधे घर खरीदारों के रिफंड के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इससे पहले भी यूनिटेक समूह की करीब 2,300 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक जब्त कुल संपत्तियों का आंकड़ा 10,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। इसे इस मामले में एक बड़ी रिकवरी प्रगति माना जा रहा है। Noida News
जांच एजेंसियों का दावा है कि यूनिटेक और उसके प्रमोटर्स ने घर खरीदारों और निवेशकों से जुटाए गए लगभग 16,000 करोड़ रुपये में से करीब 7,800 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया है। आरोप है कि इस रकम का उपयोग कई गैर-जरूरी और संदिग्ध गतिविधियों में किया गया। दिल्ली पुलिस और CBI द्वारा यूनिटेक, उसके प्रमोटर्स और संबंधित कंपनियों के खिलाफ अब तक 76 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ सहयोगी कंपनियों ने बिना वास्तविक निवेश के इस प्रोजेक्ट से आर्थिक लाभ उठाया। Noida News
विज्ञापन