Noida: उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने किया यात्रा का स्वागत
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:19 AM
नोएडा । नोएडा महानगर भाजपा के जन विकास यात्रा के आगमन पर नोएडा में काफी उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर शहर में कई स्थानों पर जन विकास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
सेक्टर 27 स्थित अट्टा मार्केट में उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा ईकाई के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जन विकास यात्रा में शामिल भाजपा नेता सतपाल मलिक, विधायक पंकज सिंह, मनोज गुप्ता आदि का फूलों के पिरोए बड़े माला से सम्मानित किया।
स्वागत करनेवालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयर मैन राम अवतार सिंह, मनोज भाटी, संदीप चौहान, राधेश्याम गोयल, सत्यनारायण गोयल, मूलचंद गुप्ता, पियूष वालिया, बृजमोहन राजपूत, पंडित केशव, मान सिंह चौहान सहित काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही ।