Noida Update: नोएडा में उतरी चोरों की बारात, एक ही रात में हुई आधा दर्जन चोरी की वारदात
Noida Update:
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:06 PM
Noida Update: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चोरों की पूरी बारात ही उतर आई है। एक ही रात में चारों ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर नोएडा कमिश्नरी पुलिस को चुनौती देने का काम किया है।
Noida Update: ताला तोड़कर मोबाइल चोरी
नोएडा के सलारपुर गांव में चोर एक मकान का ताला तोडक़र मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना के समय पीडि़त ऊपर छत पर सोया हुआ था। पीडि़त की शिकायत पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सलाहपुर गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि गत 30 जुलाई की रात्रि को अत्यधिक गर्मी होने के कारण वह अपने मकान की छत पर सो रहे थे। सुबह जब वह सो कर उठे तो उन्हें कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। चोर उनके कमरे से मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे उसने कई बार अपने नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वह स्विच ऑफ मिला पीडि़त ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida Update: फैक्ट्री से चोर एल्मुनियम के पाइप चोरी
नोएडा के सेक्टर 138 स्थित एक निर्माणाधीन फैक्ट्री से चोर एलमुनियम के पाइप चोरी कर ले गए। पीडि़त ने थाना सेक्टर-142 में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मूल रूप से गेझा गांव निवासी कपिल त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर-138 में एक फैक्ट्री के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस फैक्ट्री में वह बतौर इंजीनियर के तौर पर कार्य करा रहे हैं। गत दिनों कार्यरत मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में रखा करीब 75 किलो एलमुनियम का पाइप चोरी हो गया है। उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
Noida Update: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी
नोएडा के सेक्टर-49 स्थित होटल रेजेंटा के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल चोरी कर लिया। होटल के चीफ इंजीनियर ने थाना सेक्टर-49 में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
होटल रीजेंटा के चीफ इंजीनियर शमशेर अली ने बताया कि उनके होटल के सामने होटल का निजी ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। अज्ञात चोरों ने ट्रांसफर का निप्पल काटकर लगभग 300 लीटर तेल चोरी कर लिया। तेल जमीन पर बिखर देखकर कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दी इसके बाद पता चला कि ट्रांसफार्मर का सारा तेल चोरी कर ले गए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
Noida Update: वाहन चोर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना बादलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी की दो बाइक तमंचा कारतूस में दो चाकू बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस दुजाना पुलिया पर चेकिंग कर रही थी इस दौरान मुखबिर की सूचना पर फैशन व स्प्लेंडर बाइक सवार तीन युवकों को जांच के लिए रोका गया पुलिस के मांगने पर तीनों युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में बाइक सवार बदमाशों ने अपने नाम आशीष पुत्र रवीश कुमार जनपद एटा, मुकीम पुत्र रियाज खान निवासी एटा व अंकित उर्फ मोनू यादव पुत्र प्रमोद यादव बताये। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक दिल्ली से चोरी की है।
UP News : यूपी में साइबर क्राइम संबंधी शिकायतों के लिए सभी जनपदों के लिए मोबाइल नंबर जारी