नोएडा । उत्तराखंड की संस्कृति (Uttarakhand Culture), लोक कलाओं व खान-पान की वस्तुओं का आनंद नोएडावासी उठा पाएंगे। पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था तीन दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन करने जा रही है।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट व मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान ने बताया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, रीति-रिवाज, औद्योगिक विकास, धार्मिक परंपराओं व हस्तशिल्प को प्रस्तुत करते हुए महाकौथिग मेले का आयेाजन नोएडा स्टेडियम(Noida Stadium) में आगामी 24 से 26 दिसंबर तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय मेले का मुख्य आर्कषण बाबा केदारनाथ के स्वरूप को मंच पर प्रदर्शित करना होगा।उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से यह मेला गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आयोजित हो रहा था। नोएडा में भी बड़ी संख्या में उत्तराखंाड वासी निवास करते हैं इसलिए मेले को इस बार नोएडा में आयोजित कर रहे हैं। श्री बिष्ट ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है। मेले में उत्तराखंड के खाद्य पदार्थ व आग्र्रेनिक रूप से तैयार वस्तुओं का भी नोएडा वासी लुत्फ उठा पायेंगे।
महाकौथिग में क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी पहुंचेंगे। तीन दिवसीय मेले में उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कलाएं, गीत व नृत्य भी उत्तराखंड के जाने-माने कलाकार प्रस्तुत करेंगे। लोक नायिका व संस्था की संस्थापिका कल्पना चौहान भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। प्रेसवार्ता में सुरेन्द्र बिष्ट, आदित्य घिल्डियाल, अनिल राणा, कल्पना चौहान, महेश नेगी व मीडिया प्रभारी रजनी डोडियाल जोशी भी उपस्थित रहीं।