विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में रोड टैक्स बकायेदार वाहन मालिकों की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले गौतमबुद्ध नगर का परिवहन विभाग पूरी सख्ती के साथ एक्शन मोड में आ गया है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों की पहचान कर उनके खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया गया है।

नोएडा में टैक्स चोरी अब पड़ेगी भारी, बकाया रहा तो वाहन होगा सीज
Noida News : नोएडा में रोड टैक्स बकायेदार वाहन मालिकों की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले गौतमबुद्ध नगर का परिवहन विभाग पूरी सख्ती के साथ एक्शन मोड में आ गया है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों की पहचान कर उनके खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, नोएडा समेत जिले में 10 हजार से ज्यादा वाहनों पर करीब 70 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया चल रहा है। इनमें बस, ट्रक, मालवाहक और दूसरे व्यावसायिक वाहनों की संख्या सबसे अधिक है। विभाग का मानना है कि लगातार बढ़ते बकाये को अब हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए समय सीमा तय कर सख्त चेतावनी दी गई है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, 31 मार्च को वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है। ऐसे में नोएडा क्षेत्र में टैक्स रिकवरी को लेकर विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच कर रही हैं। जांच के दौरान टैक्स बकाया मिलने पर वाहन मालिकों को मौके पर ही नोटिस भी दिए जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि नोटिस मिलने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों को डिफाल्टर घोषित किया जा सकता है। इसके बाद संबंधित वाहन को सीज करने, परमिट निलंबित करने और जुर्माना लगाने जैसी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मानना है कि नोएडा में लगातार बढ़ते व्यावसायिक यातायात के बीच टैक्स नियमों की अनदेखी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नोएडा में टैक्स बकायेदार वाहनों पर शिकंजा और कसने के लिए परिवहन विभाग 1 अप्रैल से विशेष अभियान छेड़ने जा रहा है। इस अभियान के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जिले से जुड़े प्रमुख बॉर्डर प्वाइंट्स पर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। विभाग की प्रवर्तन टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहकर ऐसे वाहनों की पहचान करेंगी, जिन पर टैक्स बकाया है या जिनके दस्तावेज संदिग्ध पाए जाते हैं। अधिकारियों का साफ कहना है कि इस बार जांच केवल औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि बकायेदार वाहनों के खिलाफ मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने नोएडा के वाहन स्वामियों से साफ कहा है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते बकाया टैक्स जमा कर दें। ऐसा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा। वित्तीय वर्ष के समापन से पहले शुरू हुई यह सख्ती आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है। Noida News
विज्ञापन