विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर सहित दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर लगाया है। गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए आरोपियों को पुलिस ने चोरी की 15 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था।

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर सहित दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर लगाया है। गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए आरोपियों को पुलिस ने चोरी की 15 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने देवदत्त शर्मा निवासी जनपद अलवर राजस्थान तथा अनुराग निवासी मोतीपुर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर चोरी की 15 बाइक बरामद की गई थी। Noida News
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया था कि वह नोएडा व एनसीआर के विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर आसपास के क्षेत्र में सुनसान जगह देखकर उन्हें छुपा देते थे इसके पश्चात वह चोरी की बाइकों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को सस्ते दामों पर भेज देते थे। चोरी की बाइक खरीदने वाले बदमाश उन पर सवार होकर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल व चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। Noida News
पकड़े गए देवदत्त, अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा व एनसीआर के विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इनके द्वारा किए गए उक्त अपराधिक कृत्य की वजह से उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है गैंग लीडर देवदत्त शर्मा तथा अनुराग के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। Noida News
विज्ञापन