विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक और चाकू बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर चोरी व झपटमारी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक और चाकू बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर चोरी व झपटमारी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सेक्टर 94 गोल चक्कर से कालिंदी कुंज रोड की तरफ करते हुए जा रही थी इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक के साथ दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर गंदे नाले पर खड़े हुए हैं। Noida News
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखकर बाइक पर बैठे युवकों ने भागने का प्रयास किया पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी मैं के पास से चाकू बरामद हुआ पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम दिनेश उर्फ देव व आकाश कुमार निवासी मदनपुर खादर दिल्ली बताया। दोनों आरोपियों ने उसे शख्स में स्वीकार किया कि यूपीटी मोटरसाइकिल चोरी की है। उन्होंने इस बाइक को करीब 12 दिन पहले दिल्ली के शाहीन बाग से चोरी किया था पुलिस से बचने के लिए उन्होंने बाइक से नंबर प्लेट हटा दी थी चोरी की इस बाइक से वह चोरी व झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पकड़े गए बदमाशों ने कई घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। Noida News
विज्ञापन