विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा कमिश्नरेट के सूत्रों के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कुछ ऑडियो क्लिप और चैट स्क्रीनशॉट अब जांच के केंद्र में आ गए हैं। इनमें कथित तौर पर लोगों को उकसाने, भीड़ जुटाने और पुलिस का सामना करने के लिए भड़काऊ बातें कही गई हैं।

Noida News : नोएडा में वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर भड़के विरोध-प्रदर्शन के बीच नोएडा पुलिस को जांच में कुछ ऐसे डिजिटल सुराग मिले हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। नोएडा कमिश्नरेट के सूत्रों के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कुछ ऑडियो क्लिप और चैट स्क्रीनशॉट अब जांच के केंद्र में आ गए हैं। इनमें कथित तौर पर लोगों को उकसाने, भीड़ जुटाने और पुलिस का सामना करने के लिए भड़काऊ बातें कही गई हैं। Noida News
जांच में सामने आया है कि नोएडा में बवाल के दौरान कुछ अराजक तत्व सोशल मीडिया का इस्तेमाल माहौल बिगाड़ने के लिए कर रहे थे। पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें कथित रूप से लोगों से अगले दिन बड़ी संख्या में जुटने और पुलिस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की अपील की जा रही है। इसी के साथ एक स्क्रीनशॉट भी जांच एजेंसियों के हाथ लगा है, जिसमें लाठी-डंडों के बजाय मिर्च पाउडर साथ लाने जैसी आपत्तिजनक बात लिखी गई बताई जा रही है।
नोएडा पुलिस इन सामग्रियों की सत्यता, स्रोत और इन्हें साझा करने वाले लोगों की भूमिका की गहराई से पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि अगर ये सामग्री प्रमाणिक पाई जाती है, तो यह साफ संकेत होगा कि नोएडा में उपद्रव को स्वतःस्फूर्त विरोध से आगे बढ़ाकर सुनियोजित रूप देने की कोशिश की गई। Noida News
कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक करीब 50 ऐसे संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल चिन्हित किए हैं, जिनका इस्तेमाल नोएडा में तनावपूर्ण माहौल को और भड़काने के लिए किया गया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कई पोस्ट, वीडियो और संदेशों को अलग-अलग घटनाओं से जोड़कर इस तरह फैलाया गया, मानो नोएडा के कई हिस्सों में एक साथ हालात बिगड़ गए हों। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ वीडियो पुराने या एक ही घटना से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन उन्हें अलग-अलग लोकेशन बताकर वायरल किया गया। इससे नोएडा में भ्रम और डर का माहौल बनाने की कोशिश हुई। अब साइबर टीम ऐसे अकाउंट्स की डिजिटल ट्रेल खंगाल रही है। Noida News
उधर, नोएडा के सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी इलाके में दूसरे दिन भी घरेलू सहायिकाओं ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा सोसायटी गेट और सुरक्षा कर्मियों के कमरे पर पथराव किए जाने की भी सूचना मिली। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने साफ किया है कि नोएडा में शांतिपूर्ण मांग और हिंसक गतिविधि के बीच फर्क किया जा रहा है। जो लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके मुद्दों को अलग देखा जा रहा है, जबकि उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। Noida News
अब तक नोएडा के विभिन्न थानों में उपद्रव, तोड़फोड़ और अशांति फैलाने के आरोप में कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं को लेकर आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और अफवाहें फैलाने के आरोप में दो अन्य मामले भी दर्ज हुए हैं। Noida News
विज्ञापन