नोएडा विस. क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रभारी/प्रत्याशी बने पंकज अवाना
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 05:44 AM
नोएडा/जेवर । आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 100 से अधिक प्रभारियों/प्रत्याशियों की सूची जारी कर सियासी दलों की नींद उड़ा दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने विधिवत सभी प्रत्याशियों की घोषणा की।
नोएडा विधानसभा क्षेत्र से सेक्टर-81 ग्राम भूड़ा निवासी पंकज अवाना को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं जेवर विधानसभा क्षेत्र से नगला भटौना निवासी श्रीमती पूनम सिंह तेवतिया पत्नी मुकेश प्रधान को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया है। वे स्नातक हैं तथा पार्टी में काफी दिनों से सक्रिय हैं।
पंकज अवाना आम आदमी में काफी दिनों से सक्रिय हैं तथा वे नोएडा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के सदस्यता अभियान प्रभारी भी रहे हैं। इस क्षेत्र से सर्वाधिक सदस्यस बनाकर उन्होंने रिकार्ड कायम कर दिया। वे एमबीए शिक्षा प्राप्त हैं तथा एपल कंपनी में जिम्मेदार पद पर सेवा भी कर चुके हैं। आज उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
लखनऊ से आते वक्त आज सुबह उनका जेवर टोल, परी चौक, जगत फार्म हाउस, सूरजपुर गोल चक्कर, हल्दौनी व कुलेसरा आदि स्थानों पर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।