Noida News : मित्र से मिलने गया फंदे पर झूलकर दे दी अपनी जान, इंजीनियर मरा
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:36 AM
Noida News : सेक्टर 61 में अपने दोस्त से मिलने गए एक साफ्टवेयर डवलपर ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News
जानकारी के अनुसार सेक्टर-61 स्थित पीजी गेस्ट हाऊस में करन कुमार पुत्र राजेश्वर निवासी सेक्टर-71, नोएडा अपने दोस्त से मिलने के लिए पीजी में आया हुआ था। वह संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर झूल गया। जानकारी मिलते ही परिजन व मित्र द्वारा करन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जाता है कि घटना के समय मृतक का मित्र अपने घर गया हुआ था। मृतक कॉल सेंटर में काम करता था। थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।