विज्ञापन
नोएडा में विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने अपने पति तथा जेठ के खिलाफ मारपीट तथा गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सेक्टर-24 में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

Noida News : नोएडा में विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने अपने पति तथा जेठ के खिलाफ मारपीट तथा गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सेक्टर-24 में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। चौड़ागांव सेक्टर-22 में किराए पर रहने वाली ममतेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 जून को वह घर पर थी इस दौरान उसके पति वरुण बघेल ने उसे बेवजह गालियां देना शुरू कर दिया। उसने जब इस बात का विरोध किया तो वरुण ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से भाग गया। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं थाना सेक्टर-39 में एक महिला ने अपने जेठ के खिलाफ गाली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। Noida News
सदरपुर गांव में किराए पर रहने वाली सुमन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोस में ही उसके जेठ हरी विलास भी किराए पर रहते हैं। 21 जून को उनके जेठ का लडक़ा अंशुल खाने-पीने के सामान के विवाद में उससे झगड़ा कर रहा था। वह अंशुल की शिकायत करने अपने जेठ हरी विलास के पास गई हरी विलास ने उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
विज्ञापन