DM के सम्मान में आज जुटेगा नोएडा, किया गया विदाई समारोह का ऐलान
Noida Samachar
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:41 PM
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) आज शाम जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित करने जा रही है। यह जानकारी फोनरवा के महासचिव के.के. जैन ने दी। Noida Samachar
फोनरवा कार्यालय पर आयोजित होगा समारोह
उन्होंने बताया कि यह समारोह आज शाम 5 बजे फोनरवा कार्यालय पर आयोजित होगा। इस अवसर पर फोनरवा के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी, विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि और शहर की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। समारोह में जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना की जाएगी और शहरवासियों की ओर से उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया जाएगा।