अंतत: नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक के.वी. सिंह बेआबरू होकर प्राधिकरण के कूचे से निकाले गये। देर रात उनको पद से हआ दिया गया। उन पर अवैध निर्माण व अवैध कब्जों समेत कई अनियमितताओं के आरोप थे।

Noida News : अंतत: नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक के.वी. सिंह बेआबरू होकर प्राधिकरण के कूचे से निकाले गये। देर रात उनको पद से हआ दिया गया। उन पर अवैध निर्माण व अवैध कब्जों समेत कई अनियमितताओं के आरोप थे। सीईओ कृष्णा करूणेश ने देर रात उनको पद से हटा दिया। वे अब अपने मूल विभाग यानी ब्रिज कॉर्पोरेशन में कामकाज देखेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, आश्वासन समिति की बैठक में भी केवी सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायतें उठाई गई थीं। इनमें अवैध निर्माण को बढ़ावा देने, फार्म हाउस पर कब्जे और स्थानीय आरडब्ल्यूए की अनदेखी जैसे आरोप शामिल थे। खास बात यह है कि जब केवी सिंह सर्किल-6 में तैनात थे, तब भी उनके खिलाफ इसी तरह की शिकायतें लगातार सामने आती रही थीं।
हाल ही में सर्किल-10 में अवैध निर्माण से जुड़ी एक जांच भी चल रही थी, जिसमें उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। माना जा रहा है कि इन्हीं मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है। इस पूरे मामले पर एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने पुष्टि करते हुए कहा कि केवी सिंह को उनके मूल विभाग ब्रिज कॉरपोरेशन भेज दिया गया है। हालांकि, उन्होंने इससे अधिक टिप्पणी करने से इनकार किया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि शिकायतों को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। Noida News