विज्ञापन
Noida News : नोएडा पुलिस ने धड़ाधड़ एक्शन लेकर इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया था। नोएडा पुलिस के द्वारा की गई गिरफ्तारियों के मामले में वरिष्ठ वकील सुभाष चन्द्रन ने NHRC तथा NCPCR में याचिकाएं दायर की हैं।

Noida News : नोएडा क्षेत्र में हुए श्रमिकों के बवाल का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। नोएडा में श्रमिक आंदोलन की आड में हुए बवाल के कारण शांति व्यवस्था ठप्प हो गई थी। इस दौरान नोएडा पुलिस ने धड़ाधड़ एक्शन लेकर इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया था। नोएडा के श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई गिरफ्तारियों का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तथा बाल अधिकारी आयोग तक पहुंच गया है।
वकील ने NHRC तथा NCPCR में दर्ज कराया नोएडा का मामला
नोएडा पुलिस के द्वारा की गई गिरफ्तारियों के मामले में वरिष्ठ वकील सुभाष चन्द्रन ने NHRC तथा NCPCR में याचिकाएं दायर की हैं। इन याचिकाओं में सुभाष चन्द्रन ने आरोप लगाया है कि नोएडा पुलिस ने श्रमिक बवाल के नाम पर नागरिकों तथा बच्चों के अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने दोनों आयोगों से अपील की है कि नोएडा हिंसा के नाम पर अवैध रूप से गिरफ्तार किए गए नागरिकों तथा बच्चों को तुरन्त रिहा करने के आदोश पारित किए जाएं। Noida News
याचिकाओं में नोएडा पुलिस के ऊपर लगाए गए हैं गंभीर आरोप
वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चन्द्रन एडवोकेट के द्वारा NHRC तथा NCPCR में दर्ज याचिकाओं में नोएडा पुलिस के विरूद्ध गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन याचिकाओं में कहा गया है कि नोएडा पुलिस ने सैकड़ों लोगों और बच्चों को अवैध कस्टडी में रखा है। शिकायतकर्ता ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों की तुरंत रिहाई और मानवाधिकारों के उल्लंघन की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। इसके साथ ही याचिकाओं में नोएडा घटना के पीडि़तों को पर्याप्त मुआवजा देने और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी गुजारिश की गई है। शिकायत में नोएडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि नाबालिगों को कस्टडी में रखना कानून का उल्लंघन है। आयोग से अपील की गई है कि इस तरह के मानवाधिकारों के हनन को दोबारा होने से रोकने के लिए तुरंत और असरदार कदम उठाए जाएं। प्रशासन से इस पूरे मामले पर जवाबदेही तय करने को कहा गया है। Noida News
विज्ञापन