नोएडा के फेज 2 थाने क्षेत्र स्तिथ याकूबपुर गांव में बीती रात एक भयंकर हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी की वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी 3 घायल हो गए।

Noida News : नोएडा के फेज 2 थाने क्षेत्र स्तिथ याकूबपुर गांव में बीती रात एक भयंकर हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी की वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी 3 घायल हो गए। Noida News
जानकारी के अनुसार, यह हादसा याकूबपुर गांव में सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति से आ रहे डंपर ने सड़क किनारे मौजूद चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग दूर जा गिरे। हादसे में योगेंद्र नामक व्यक्ति की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टीटू, कुलदीप और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। Noida News
विज्ञापन