Noida:योगेंद्र शर्मा ने किया कई जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:02 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:02 AM
नोएडा । समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)नोएडा विधानसभा क्षेत्र(Noida Assembly Constituency) में आने वाले गांव एवं सेक्टरों में युवाओं को समाजवादी पार्टी में जोडऩे के लिए युवा नेता योगेंद्र शर्मा ने अभियान शुरू किया है। जिसके तहत नुक्कड़ सभाओं के द्वारा उनकी समस्याएं भी सुनी जा रही हैं और अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई कराई जा रही है।
उन्होंने ग्राम बरौला में श्याम लाल के यहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा में मौजूद कई युवाओं को पार्टी से जोडऩे का काम किया। साथ ही गांव की समस्याओं को भी सुना, उनके साथ सचिन शर्मा, जुगल शर्मा आदि मौजूद थे। इसके बाद वे ग्राम होशियारपुर में विनोद शर्मा के यहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।
इस अवसर पर विनोद शर्मा के अलावा विनोद कौशिक, पंकज पंडित, विशाल यादव, विक्रम यादव आदि मौजूद थे। उन्होंने हिंडन विहार बरौला में भी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया और वहां की समस्याओं को सुना। इस दौरान सोनू बिषट, प्रेम प्रकाश, रजनी ,संतोष, भूपेंद्र, केशव चौहान,अमित, मोहित यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद थे । इसके बाद ग्राम गिझोड मैं उन्होंने सुरेश प्रधान के आवास पर भी एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर जय प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, ललित शर्मा,नवीन कुमार पांडे आदि मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर 117 में भी एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया, वहां भी उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सभी जगह की समस्याओं को सुनने के बाद उन को हल कराने का आश्वासन दिया।