
Noida News (चेतना मंच)। शहर के अनेक स्थानों पर प्रसारा केयर फाउंडेशन, नव ऊर्जा युवा संस्था एवं युवा सर्फाबाद टीम के सदस्यों ने पौधारोपण किया। टीम के सदस्यों ने करीब 200 से अधिक पौधों का रोपण किया। मुख्य अतिथि के रूप में आईआरएस साहिल सेठ जॉइन्ट कमिश्नर जीएसटी एंड कस्टम ने कहा कि देश में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने में पेड़-पौधे ही कारगर साबित होंगे। टीम के सदस्य रजनी नारंग ने बताया कि उनकी टीम द्वारा 27 जून तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक करुणेश शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा पौधारोपण के लिए ऐसे स्थान का चयन किया जाता है। जहां पर पौधों की सुरक्षा के साथ ही उन्हें पर्याप्त पानी मिल सके।
पौधारोपण के दौरान संस्था के काशवी नारंग, जीत शर्मा, सोनू यादव, आकाश शर्मा, पुष्कर शर्मा, सत्यवान, सुधीर चौधरी, रजनी नारंग, रोहित शर्मा, सुनील अरोड़ा, रमेश चटवाल, लीना चौहान, मनीष अवाना, उपाध्यक्ष संदीप पाठक, हर्ष चौहान आदि मौजूद थे। Noida News