नोएडा की खूबसूरती में लगेगा चार चांद, GIP के पास बनेगा क्लॉक टावर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:20 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:20 AM
Noida News : सेक्टर-38ए में जीआईपी मॉल के पास 1.40 करोड़ रूपये की लागत से क्लॉक टावर बनाया जा रहा है। भविष्य में यह क्लॉक टावर नोएडा के प्रमुख माइल स्टोन के साथ-साथ आकर्षण का केन्द्र भी साबित होगा। जहां क्लॉक टावर बनाया जा रहा है वहां पहले से मौजूद पुलिस चौकी को अन्यंत्र शिफ्ट किया जाएगा।
नोएड़ा की बढ़ेगी खूबसूरती
इसके लिए मार्किंग की जा रही है। बनाए जाने वाले क्लॉक टावर की ऊंचाई करीब 70 फीट की होगी। इस क्लॉक टावर में चारो ओर घडिय़ां होंगी। ये घड़िया रोमन अंक में होंगी जो सोलर पैनल पर आधारित होंगी। क्लॉक टावर बनाने वाली कंपनी ही घड़ी भी लगाएगी।
क्लॉक टावर की शान बढ़ाएगा तिरंगा
इसका डिजाइन कुछ-कुछ श्री नगर के लाल चौक से लिया गया है। हालांकि लाल चौक के क्लॉक टावर को फ्लोर में डिवाइड किया गया है। जबकि नोएडा में बनाया जा रहा क्लॉक टावर में फ्लोर नहीं है। इसके निर्माण में करीब 1.40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कंपनी ने इसका डिजाइन भी प्राधिकरण को दिया है। इसका कलर लाल रंग का होगा। साथ ही ऊपरी हिस्सा चोटी नुमा होगा। जिस पर तिरंगा फहराया जाएगा।
चारों ओर बनेगी ग्रीन बेल्ट
इस क्लॉक टावर के चारो ओर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। जिसमें बैठने के लिए बैंच होंगी। यहां सेल्फी पाइंट भी होगा। प्राधिकरण ने बताया कि इस पाइंट को इस लिए चुना गया क्योंकि ये रोड सीधे दिल्ली को जोड़ती है। इसके एक तरफ मॉल और दूसरी तरफ नोएडा का कामर्शियल हब सेक्टर-18 है। ऐसे में ये क्लाक टावर नोएडा की पहचान के साथ -साथ आकर्षण का केन्द्र भी साबित होगा।