नोएडा प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महत्वाकांक्षी बजट पेश करते हुए शहर के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई देने की तैयारी कर ली है। कुल 10,004 करोड़ रुपये के बजट में से करीब 2,800 करोड़ रुपये विकास और निर्माण कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जिससे शहर की सूरत बदलने की उम्मीद है।

Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महत्वाकांक्षी बजट पेश करते हुए शहर के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई देने की तैयारी कर ली है। कुल 10,004 करोड़ रुपये के बजट में से करीब 2,800 करोड़ रुपये विकास और निर्माण कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जिससे शहर की सूरत बदलने की उम्मीद है।
प्राधिकरण की योजना के मुताबिक, इस बजट का बड़ा हिस्सा सड़क, अंडरपास और एलिवेटेड रोड जैसे प्रोजेक्ट्स पर खर्च होगा।
* 2,849 करोड़ रुपये विकास और निर्माण कार्यों पर
* शहर में कनेक्टिविटी और ट्रैफिक सुधार पर फोकस
यह निवेश नोएडा को और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
शहर के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण पर भी बड़ी राशि खर्च की जाएगी-
* 1,100 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर
* नए नोएडा के लिए 800 करोड़
* मौजूदा नोएडा क्षेत्र के लिए 300 करोड़
वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1,600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
शहरी क्षेत्रों के रखरखाव और सुधार के लिए भी बड़े स्तर पर बजट तय किया गया है-
* 3,423 करोड़ रुपये मरम्मत कार्यों के लिए
* 591 करोड़ आंतरिक विकास पर
* 832 करोड़ बाहरी विकास परियोजनाओं पर
*गांवों के विकास के लिए अलग फोकस
*नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इस बजट में शामिल किया गया है।
* 203 करोड़ रुपये गांवों के विकास पर खर्च होंगे।
*इससे शहरी और ग्रामीण विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है।
प्राधिकरण बकाया जमा कराने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लाने की तैयारी में है।
* ब्याज में छूट मिलने की संभावना
* बकाया जमा करने के लिए एक साल का समय
इससे राजस्व वसूली में तेजी आने की उम्मीद है।
हालांकि, पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राधिकरण अपने बजट का पूरा उपयोग नहीं कर पाया था।
* कुल बजट: 8,732 करोड़ रुपये
* खर्च: लगभग 4,101 करोड़ रुपये (करीब 47%)
*इसको लेकर शहरवासियों ने विकास कार्यों में देरी पर सवाल भी उठाए थे।
*मेट्रो और संस्थानों को भी मिलेगा फंड
*नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को 500 करोड़ रुपये
* गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय समेत अन्य संस्थानों को अनुदान
*यह फंडिंग शहर के ट्रांसपोर्ट और शिक्षा ढांचे को मजबूत करेगी।
कुल मिलाकर, नोएडा के लिए यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और समग्र विकास का ब्लूप्रिंट माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि इस बार प्राधिकरण तय लक्ष्यों को जमीन पर कितनी तेजी से उतार पाता है।