बिजली संकट से जूझ रहा नोएडा का सेक्टर-11 : ट्रांसफार्मर खराब
Noida News
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 08:30 PM
Noida News: देश की राजधानी से सटे नोएडा (Noida) का सेक्टर-11 इन दिनों बिजली संकट (Power crisis) की भयंकर मार झेल रहा है। तकनीकी प्रगति के इस युग में भी यह पूरा सेक्टर मानो किसी दूर-दराज़ गांव (Village) की तस्वीर पेश कर रहा है, जहां बिजली (Electricity) नाम मात्र की रह गई है।
सेक्टर-11 से अंजना भागी की विशेष रिपोर्ट
सेक्टर-11 के H और K-ब्लॉक को बिजली आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर नंबर-1 कई दिनों से खराब पड़ा है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही। उत्तर प्रदेश पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की यह लापरवाही सीधे तौर पर सैकड़ों परिवारों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर रही है।
रात में अचानक बिजली कट जाती है, तो दिन में कोई तय समय नहीं रहता — वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग, छात्र और वरिष्ठ नागरिक सबसे ज़्यादा परेशान हैं। इनवर्टर घंटों में जवाब दे देते हैं, और ऊमस -भरी गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है। विभाग को अच्छी तरह पता है कि ट्रांसफार्मर खराब है, फिर भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा।
स्थानीय निवासियों ने बार-बार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (Electricity Distribution Corporation) से गुहार लगाई है, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। सवाल यह है कि जब विभाग को समस्या की जानकारी है, तो इतनी देर क्यों ?
जनता का आक्रोश बढ़ रहा है और अब यह मांग ज़ोर पकड़ रही है कि ट्रांसफार्मर नंबर-1 की तत्काल मरम्मत हो और क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति (Power Supply) सुनिश्चित की जाए। नागरिकों की यह आवाज़ सिर्फ बिजली की नहीं, एक बुनियादी अधिकार की मांग है। Noida News :