नोएडा के सेक्टर-18 में दिखेगा न्यूयॉर्क जैसा नजारा, अगले महीने खुल जाएगा '18 स्क्वायर'
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:11 AM
Noida News : नोएडा का सेक्टर-18 मार्केट जिसे ‘शहर का कनॉट प्लेस’ कहा जाता है अब एक नए आकर्षण के साथ और भी खास बनने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण यहां "18 स्क्वायर" नामक एक आधुनिक सार्वजनिक स्थल विकसित कर रहा है, जो शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक नया हैंगआउट स्पॉट बनेगा।
इस प्रोजेक्ट के तहत जी ब्लॉक और तिकोना पार्क के बीच बन रही नो-कार लेन के किनारे 999 वर्ग फुट की एक विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। इस स्क्रीन पर शाम के वक्त गानों और लाइव क्रिकेट मैचों का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही, इसे लगाने वाली एजेंसी विज्ञापन भी चलाएगी, जिससे नोएडा प्राधिकरण को आय भी होगी।
PPP मॉडल पर हो रहा विकास
इस परियोजना को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने ‘चिनार इम्पैक्स’ नाम की एजेंसी को चुना है, जिसने मौके पर काम शुरू भी कर दिया है।
प्रोजेक्ट से जुड़ी अहम जानकारियां
कुल अनुमानित लागत: ₹2.50 करोड़
राजस्व साझेदारी: 8 वर्षों में नोएडा प्राधिकरण को ₹8 करोड़
नो-कार लेन का कार्य: 80% पूरा
निर्माण पूरा होने का लक्ष्य: जून 2025
नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि, "18 स्क्वायर का काम तेजी से चल रहा है और जून में इसे जनता के लिए खोलने का लक्ष्य है।"गौरतलब है कि इससे पहले नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-18 में 'नोएडा स्क्वायर' नामक एक बड़े प्रोजेक्ट की योजना बनाई थी, जो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर बनाया जाना था। उस योजना में 10,000 वर्ग फुट की एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी थी और इसके लिए मल्टीलेवल पार्किंग को चुना गया था।
हालांकि, प्रचार-प्रसार एजेंसी का चयन नहीं हो पाने के कारण यह योजना कभी धरातल पर नहीं उतर सकी। अब उसी विचार को एक छोटे लेकिन व्यावहारिक रूप में, नई जगह पर उतारा जा रहा है। Noida News