एक ओर इनकाउंटर, दूसरी ओर हो रही स्नेचिंग की वारदात
Noida News
नोएडा
चेतना मंच
27 Nov 2025 06:08 PM
Noida News: नोएडा में लगातार हो रहे इनकाउंटर के बावजूद भी बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर नोएडा पुलिस जहां इनकाउंटर कर बदमाशों में खौफ भरने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर बदमाश बेखौफ होते जा रही हैं। ऐसे में राह चलते लोगों से चेन झपट/ मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। बीते कुछ समय में ही बाइक सवार बदमाशों ने नोएडा में अलग-अलग स्थानों में पर एक 65 साल की बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों के साथ स्नैचिंग की वारदात की। इसमें पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर नोएडा पुलिस सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। जिससे बदमाशों पर शिकंजा कसा जा सके।
65 साल की बुजुर्ग समेत तीन पर बदमाशों का कहर
नोएडा के सेक्टर-76 की एक सोसायटी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंचल गुप्ता रहती हैं। वह बीते दिनों पास की मार्केट में गई थीं। वहां से लौटने के बाद बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली। झपटमारी के समय बदमाशों ने महिला को धक्का भी दे दिया। जिससे महिला दहशत में है। घटना के 11 दिन बाद नोएडा के थाना सेक्टर-113 पर11 जुलाई को केस दर्ज किया गया है। दूसरा मामला भी सेक्टर-113 का ही है। इसमें सेक्टर-77 में सब्जी मंडी के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने 16 जुलाई को विद्या निवास मिश्र से चेन छीन ली। इस वारदात में एक सप्ताह बाद केस दर्ज हुआ। तीसरा मामला सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का है। इसमें 15 जुलाई को नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास अभिनय कुमार से मोबाइल झपट लिया गया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने में भी 6 दिन लगे।
बदमाशों ने नोएडा निवासी की कार उड़ाया लैपटॉप
सेक्टर-27 स्थित चिकित्सक के क्लिनिक के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश एक लैपटॉप, मोबाइल और नकदी समेत अन्य सामान उड़ा लिया। नोएडा के सेक्टर-20 थाने में दी शिकायत में सेक्टर-49 निवासी नयन राजौरिया ने बताया कि 15 जुलाई को शाम साढ़े सात बजे के करीब वह अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-27 स्थित चिकित्सक के पास चिकित्सकीय सलाह लेने गए थे। नयन ने कार क्लीनिक के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। दो घंटे बाद जब वह लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा है और अंदर रखा पर्स, लैपटॉप, चार्जर, पावर बैंक और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब है। पर्स में 16 हजार रुपये थे। ठक-ठक गिरोह द्वारा वारदात करने की आशंका जाहिर की जा रही है। Noida News