
Noida News : नोएडा। देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने महिलाओं को स्मृद्ध, सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने की गंभीर पहल की है। पहल ही नहीं बल्कि उसे साबित भी कर दिखाया है। नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने साबित कर दिया कि भाजपा (BJP) ही महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। बाकी दल तो महज दिखावा करते रहे हैं। यह बात कही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम (Bimla Batham) ने। वे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन बाइक रैली (Bike Rally) का शुभारंभ करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।।
बिमला बाथम (Bimla Batham) ने कहा कि इस रैली के द्वारा हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर एक समृद्ध समाज का निर्माण करना है। महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि और सशक्तिकरण और महिलाओं के कौशल के लिए हमारी सरकार समर्पित है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी, महिला मोर्चा प्रभारी कुमुद शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा पाठक कक्कड, गीरिजा सिंह, शिवानी शरद, ऊषा किशोर, साइमा चौधरी, आशा पोद्दार, पूनम सिंह, ज्योती सक्सेना, प्रज्ञा पाठक, राजश्री गुप्ता, रेनु शर्मा, मीडिया प्रभारी नीता बाजपेई, रेखा सिंह, खुशबू चौहान, पुष्पा भट्ट,शारदा सिंघल, मंजू शर्मा, ममता तिवारी आदि महिलाएँ मौजूद रही।