
PCS Officer Transfer : नोएडा /लखनऊ (चेतना मंच)। शासन ने देर रात नोएडा विकास प्राधिकरण समेत प्रदेश के कई पीसीएस (PCS) अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भूलेख विभाग प्रसून द्विवेदी का तबादला मथुरा विकास प्राधिकरण कर दिया गया है।
वहीं प्राधिकरण में ओएसडी कुमार संजय को रामपुर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। नोएडा प्राधिकरण में तैनात ओएसडी विनीत मिश्रा को अलीगढ़ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं रामपुर से पीसीएस अधिकारी देवेंद्र प्रताप, अयोध्या से भान सिंह तथा अमरोहा से अशोक शर्मा को नोएडा भेजा गया है।
ललितपुर के ओएसडी रवि प्रताप सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण में, ललितपुर के एसडीएम संजय पांडे को शाहजहांपुर, एसडीएम अनिल यादव को ललितपुर से कुशीनगर, एसडीएम औरैया रमेश यादव को एसडीएम बस्ती, एसडीएम औरैया लवगीत कौर को एसडीएम हाथरस बनाया गया है।
एसडीएम लखनऊ निशांत तिवारी को एसडीएम औरैया, एसडीएम अमेठी राकेश कुमार को एसडीएम औरैया, एसडीएम प्रतापगढ़ सतीश चंद्र त्रिपाठी को एसडीएम लखनऊ, एसडीएम बाराबंकी मीनाक्षी पांडे को एसडीएम लखनऊ, एसडीएम सदर लखनऊ नवीनचंद्र को एसडीएम उन्नाव, एसडीएम उन्नाव अंकित शुक्ला को एसडीएम लखनऊ, एसडीएम गोरखपुर पवन कुमार को एसडीम बाराबंकी तथा एसडीएम वाराणसी अजय कुमार पांडे को यूपीआईडीए भेजा गया है।