खोया हुआ फोन पाकर खिले चेहरे, सौ स्मार्ट फोन पुलिस ने खोजे
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:07 AM
Noida News: नोएडा-एनसीआर में रहने वाले निवासियों के लिए शनिवार को नोएडा पुलिस मुस्कान भरी खबर लेकर आई है। पुलिस ने लोगों के गुम हुए सौ मोबाइल फोन को सर्विलांस की मदद से बरामद किया और लोगों को थाने बुलाकर उन्हें सौंप दिया। खोया हुआ फोन पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह नोएडा पुलिस कमिश्नर और नोएडा पुलिस का शुक्रिया करते नहीं थक रहे हैं।
नोएडा पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर खोजे गए फोन
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी को लोगों के खोए हुए फोन खोजने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीसीपी ने अपर पुलिस उपायुक्त हृदेश कठेरिया निगरानी में सर्विलांस सैल व थाना फेस-2 ने कई महीनों तक की कड़ी मशक्कत के बाद करीब विभिन्न कंपनियों के 100 स्मार्ट फोनों को खोजा है। शनिवार को पुलिस ने सभी पीड़ितों को थाने बुलाया। सभी से उनके जरूरी दस्तावेज लेकर उनके फोन उन्हें सुपुर्द किए।
ऐसे खोजे पुलिस ने 100 मोबाइल
एसीपी सेंट्रल नोएडा प्रथम ने बताया कि डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मोबाइल खोजने के लिए ही एक अलग से टीम बनाई है। जिन लोगों के मोबाइल खो जाते हैं। उन मोबाइल को कोई और उपयोग कर रहा होता है। ऐसे में इन मोबाइल को सर्विलांस की मदद से आईएमईआई रन की जाती है। जो भी शख्स खोए हुए मोबाइल को चलाता है, तो टीम के लोग उस मोबाइल पर नंबर के आधार पर मैसेज या कॉल करते हैं। जबकि ये लोग पुलिस का फोन नहीं उठाते हैं या फिर नहीं आते हैं, तो उनकी टीम के ऐसे लोगों के पास जाते हैं। उन्हें खोए हुए फोन लौटाने के लिए कहा जाता है। कानूनी डर की वजह से लोग आसानी से फोन लौटा देते हैं। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 100 मोबाइल फोन बरामद किए।
ऐसे खो जाते थे लोगों के मोबाइल फोन
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जो लोगो के भीड़-भाड़ वाले बाजारो, सब्जी व फलों की मण्डियों व साप्ताहिक बाजारो में सामान खरीदने जाते थे, वहां पर नीचे झुकने, बैठने व धक्का मुक्की में उनके मोबाइल गिर गए थे। यात्रा के दौरान मोबाइल आटो, टेक्सियो, बसो व मेट्रो ट्रेनो में छूट गए थे। बाइक चलाते समय ठीले-ठाले लोअर से निकल कर गिर गए थे। ई-रिक्शा में यात्रा करते समय ब्रेकर आने पर गिर गए थे। कारीगरो के काम समाप्त करने के बाद मौके पर छूट गए थे। सार्वजनिक पार्काे में खेलने के दौरान, व्यायाम करने के दौरान छूट गये थे। शादियों में बारात चढ़त के दौरान नृत्य करते समय गिरने व सार्वजनिक बारात घरो में कार्यक्रम होने के बाद छूट गए थे। शराब के नशे लोगो के गिर गये थे या कहीं छूट गये थे। बड़े-2 कार्यक्रमों में अत्यधिक भीड़-भाड़ होने के कारण कहीं छूट गये थे या गिर गये थे । मन्दिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारों छूट गए थे। बच्चो द्वारा गेम खेलते समय कहीं छोड़ दिये गये थे। ऐसे मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खोजा और उनके मालिकों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया।