
Petrol Price in Noida : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते हुए भाव के बावजूद अभी तक तो तेल कंपनियों ने डीजल व पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए हैं किंतु ये भाव जल्दी ही बढ़ने वाले हैं। बाजार पर नजर रखने वालों का दावा है कि पेट्रोल व डीजल के दाम जल्दी ही बढ़ेंगे। संभावना जताई जा रही है कि नोएडा NCR में पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर जाएंगे। अभी नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है।
आपको बता दें कि डीजल व पेट्रोल के रेट बढ़ने की चर्चा तेजी से चल रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत 84.99 डॉलर प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यह कीमत पिछले 6 महीने के उच्च स्तर पर है। अब शायद तेज कंपनियों के पास डीजल व पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के अलावा कोई मार्ग ना ही बचे। ऐसा हुआ तो मुंबई व दूसरे महानगरों की तरह नोएडा व NCR में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर जाएगी।
नोएडा व एनसीआर में तेल के भाव की बात करें तो 1 जुलाई 2023 को नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 89.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी प्रकार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बाद यदि गाजियाबाद की करें तो गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.75 प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। गुरूग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 और डीजल का भाव 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
Read More - Noida News : नोएडा की सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ा तो तुरंत होगी कार्यवाही, 11 दिन में कटे 93 हजार चालानदेश के विभिन्न महानगरों में डीजल व पेट्रोल के दाम की बात करें तो फिल्म नगरी मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल का भाव 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 तथा डीजल 93.76 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। चैन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये तथा डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। विशेषज्ञों का दावा है कि महानगरों की भांति ही नोएडा व NCR में भी पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर की सीमा पार कर जाएगा।Petrol Price in Noida