Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शातिर चोरों ने न केवल पौधों को चुराया बल्कि मूर्तियों तक को गायब कर लिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने जिन पौधों और मूर्तियों को चुराया है वो शहर की सुंदरता और सजावट को बढ़ाने के लिए लगाए गए थे और इनकी कीमत लाखों रुपये थी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सजे हुए ये पौधे विशेष रूप से आंध्र प्रदेश से मंगवाए गए थे, जिनकी कीमत ₹10,000 से ₹20,000 तक प्रति पौधे थे।
