इसके बाद एक शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने जांच शुरू की थी। शुक्रवार रात युवती ने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर देशवासियों से माफी मांगी। वीडियो में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उससे गलत शब्दों का इस्तेमाल हुआ और वह इस बात को लेकर शर्मिंदा है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में एक युवती ने माफी मांगी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया था। इसके बाद एक शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने जांच शुरू की थी। शुक्रवार रात युवती ने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर देशवासियों से माफी मांगी। वीडियो में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उससे गलत शब्दों का इस्तेमाल हुआ और वह इस बात को लेकर शर्मिंदा है।
वीडियो में युवती ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी जहां छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था। उसने कहा कि वहां कुछ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना और उनके प्रभाव में आकर उसने भी गलत शब्दों का प्रयोग किया। उसने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह गलत था और यह उसकी पहली और आखिरी गलती होगी। उसने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कही और पूरे देश से माफी मांगी। वीडियो में युवती ने कहा, "मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं। मुझे माफ कर दीजिए।"
वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस जांच के लिए नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंची थी लेकिन उस समय युवती वहां मौजूद नहीं मिली। पुलिस ने मामले से जुड़े वीडियो और अन्य जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले युवती की मां ने भी पुलिस के पास लिखित माफीनामा दिया था और अपनी बेटी को माफ किए जाने की अपील की थी। जानकारी के मुताबिक युवती नोएडा में रहती है और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। इस मामले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी कर उन बच्चों को माफ करने की बात कही थी जिन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि ये गुमराह बच्चे हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज की जिम्मेदारी है। इसके कुछ घंटे बाद ही युवती ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन