विज्ञापन
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जारी आदेश में एक एडीसीपी और पांच एसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

Noida News : नोएडा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जारी आदेश में एक एडीसीपी और पांच एसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाना है। Noida News
जारी आदेश के अनुसार पीपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम, जो वर्तमान में प्रभारी पुलिस उपायुक्त लाइन्स तथा अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, आंकिक और मॉनिटरिंग सेल का कार्य देख रहे हैं, उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अग्रिम आदेश तक सहायक पुलिस आयुक्त (आंकिक) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। Noida News
प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजीव कुमार सिसौदिया को स्टाफ ऑफिसर (पुलिस आयुक्त) के पद से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त चतुर्थ, ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। डॉ. रवि शंकर को एसीपी यातायात नोएडा/सेंट्रल नोएडा से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय, ग्रेटर नोएडा का दायित्व दिया गया है। मयंक तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, नोएडा नियुक्त किया गया है। Noida News
पीपीएस अधिकारी पवन कुमार, जो अब तक एसीपी यातायात ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ मुख्यालय एवं आंकिक का कार्य देख रहे थे, उन्हें अब सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा/सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शकील मोहम्मद, जो पुलिस लाइन्स में एसीपी के रूप में कार्यरत हैं, वे अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ अग्रिम आदेश तक एसीपी यातायात ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। Noida News
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के नए दायित्वों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग, यातायात प्रबंधन तथा प्रशासनिक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। Noida News
विज्ञापन