15 अगस्त एवं त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 12:25 PM
नोएडा। त्योहार के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक जगहों, बाजारों, मॉल आदि में की जा रही है चेकिंग। आगामी त्यौहारों व स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट पर है।
इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देशानुसार थाना सेक्टर-20 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत एसीपी-1 नोएडा अंकिता शर्मा द्वारा डीएलएफ मॉल की सुरक्षा को चेक करने हेतु मॉक ड्रिल के रूप में सादे वस्त्रों में दो व्यक्ति सिक्योरिटी चेक के लिए भेजे गए, जिन्होंने अग्नियास्त्र लगा रखे थे। मॉल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को डिटेक्ट किया गया एवं स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। उपरोक्त ड्रिल आगामी स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए की गई थी।
उक्त ड्रिल के माध्यम से डीएलएफ मॉल की सुरक्षा व्यवस्था ठीक पाई गई, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा समस्त सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।