विद्युत निगम ने नोएडा के सेक्टर-39, 36 और 56 के बाद अब सेक्टर-40, 12 और सेक्टर-30 में भी कंडक्टर लाइन के स्थान पर एलवीसीसी (लो वोल्टेज कवर्ड कंडक्टर) की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है

विद्युत निगम ने नोएडा के सेक्टर-39, 36 और 56 के बाद अब सेक्टर-40, 12 और सेक्टर-30 में भी कंडक्टर लाइन के स्थान पर एलवीसीसी (लो वोल्टेज कवर्ड कंडक्टर) की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे आंधी-बारिश में लोकल फॉल्ट होने का खतरा भी टल जाएगा। इसके साथ ही नए तीनों सेक्टर के 15 हजार से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। इस लाइन से शहर के 37 पुराने सेक्टर के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।Noida News
शहर के अधिकांश पुराने सेक्टर में कंडक्टर लाइन डाली हुई है। इस कंडक्टर लाइन में दिक्कतें यह आती है कि आंधी-बारिश में लाइन के तार आपास में जुड़ जाने की वजह से स्पार्किंग होनी शुरू हो जाती है। बार-बार स्पार्किंग की वजह से लाइन में लोकल फॉल्ट हो जाता और तार टूट जाते हैं। करंट आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे कई बार जनहानि और धनहानि होने का खतरा बना रहता है। इस तरह की समस्या को देखते हुए विद्युत निगम ने अब एलवीसीसी की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।Noida News
शहर के विद्युत निगम के अधिकारियों के अभी तक सेक्टर-39, 36 और 56 लाइन बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ तीन नए सेक्टर-30, 12 और सेक्टर-40 में भी एलवीसीसी की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बारिश बंद होने के बाद अब नए तीनों सेक्टर में तेजी से कार्य शुरू हो गया है। इन छह सेक्टर में यह कार्य पूरा होने के बाद शहर के अन्य सेक्टरों में एलवीसीसी की लाइन बनाने का कार्य किया जाएगा। विद्युत निगम ने सालभर में सभी पुराने 37 सेक्टरों में एलवीसीसी की लाइन बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लाइन की खासियत यह है कि यह कंडक्टर लाइन की तुलना में अधिक मजबूत है। इसके आपास में जुड़ने के बाद भी फॉल्ट नहीं होगा। जिले के 37 सेक्टर के करीब ढ़ाई लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगीNoida News।
विज्ञापन