16 जुलाई को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा महोत्सव के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को देखते हुए पुलिस, जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण ने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा महोत्सव के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को देखते हुए पुलिस, जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण ने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि, राष्ट्रपति के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है, लेकिन प्रशासन किसी भी स्थिति के लिए पहले से व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है। Noida News
यह भी पढ़े गौतमबुद्ध नगर में 8 मार्गों से निकलेगी कांवड़ यात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राष्ट्रपति के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस, जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने सेक्टर-121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। इससे पहले भी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मंदिर पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर चुके हैं। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय होता है तो सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी तरह तैयार रहें। राष्ट्रपति के संभावित सड़क मार्ग से आगमन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। किन मार्गों पर यातायात रोका जाएगा, किन रास्तों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा और आम लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग क्या होंगे, इस पर मंथन किया जा रहा है। वहीं यदि हवाई मार्ग से आगमन होता है तो संभावित हेलीपैड और लैंडिंग जोन को भी चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पार्किंग, वीवीआईपी प्रवेश द्वार और सुरक्षा घेरा मजबूत करने की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। नोएडा प्राधिकरण ने मंदिर के आसपास की सड़कों और सर्विस लेन की मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। Noida News
श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 16 जुलाई को मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित आगमन की खबर से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हालांकि, राष्ट्रपति भवन की ओर से कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन किसी भी संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। Noida News:
विज्ञापन