President of India राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी
President of India
भारत
चेतना मंच
08 Apr 2023 05:30 PM
President of India : नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई -30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
President of India
आपको बता दें कि तराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्तमान में असम की यात्रा पर हैं, तीनों सेवाओं के सर्वोच्च कमांडर हैं। सुखोई -30 एमकेआई रूस के सुखोई द्वारा विकसित और भारत के एयरोस्पेस दिग्गज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा लाइसेंस के तहत निर्मित एक ट्विन-सीटर मल्टीरोल फाइटर जेट है।
द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली दुनिया की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले राष्ट्रपति रहीं प्रतिभा पाटिल भी लड़ाकू विमान की उड़ान भर चुकी हैं।
तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह से आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर हैं। आज असम दौरे का राष्ट्रपति मुर्मु का आखिरी दिन है। इससे पहले सात अप्रैल को उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया था और और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मु ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शिरकत की थी।
क्या है सुखोई की खासियत
बताते चलें कि सुखोई को रूस के सैन्य विमान निर्माता कंपनी सुखोई और भारत की हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से बनाया गया है। सुखोई सुखोई-30 MKI विमान चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। सुखोई 2100 किमी प्रतिघंटे से भी तेज रफ्तार से उड़ सकता है। दरअसल, सुखोई करीब 1 मिनट में 150 राउंड फायर कर सकता है। ये हवा में ही इंधन भर सकता है और ब्रह्मोस समेत कई मिसाइलों और लेजर बमों को लेकर भी उड़ान भर सकता है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।