नई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस की नोएडा इकाई की रणनीति क्या होगी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन किस तरह अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाएगा ? पुरुषोत्तम नागर और आराधना मिश्रा मोना की इस मुलाकात से जुड़े राजनीतिक संकेत और पूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Noida News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना से नोएडा के कांग्रेस नेताओं की मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान पुरुषोत्तम नागर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। Noida News
मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस दौरान आगामी चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर भी चर्चा हुई। Noida News
आराधना मिश्रा मोना से मुलाकात के दौरान नोएडा क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई। पुरुषोत्तम नागर की इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि चुनाव को अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों की ओर से संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। Noida News
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, सत्येंद्र शर्मा, फिरे सिंह नागर, लियाकत चौधरी, ललित अवाना, यतेंद्र शर्मा, राहुल पांडेय, शालिनी पवार, जगपाल चौहान और ओमवीर उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। Noida News
विज्ञापन