14 सितंबर 2026 को चेतना मंच ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए न्याय की मुहिम शुरू की थी। अब 5 अक्टूबर 2026 को विश्व हिन्दू परिषद (VHP), बजरंग दल और करणी सेना के कार्यकर्ता मोहित शर्मा व उनके परिजनों के साथ CMO कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर के बाहर धरने पर पहुंचे।

Noida News : चेतना मंच न्यूज पोर्टल https://chetnamanch.com/ ने 14 सितंबर 2026 को छिजारसी में रहने वाले मोहित शर्मा की माता जी श्रीमती पुष्पा देवी की हत्या में शामिल हत्यारों को सजा दिलाने के अभियान की शुरूआत की थी। चेतना मंच की पूरी टीम माता जी पुष्पा देवी के हत्यारों को सजा दिलाने की लड़ाई को लगाकार लड़ रही है। इस बड़ी लड़ाई में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) , बजरंग दल तथा करणी सेना जैसे प्रसिद्ध संगठन भी शामिल हो गए हैं। सोमवार को इन सभी संगठनों ने एकजुट होकर नोएडा के CMO कार्यालय पर धाबा बोला। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) की ताकत देखते हुए नोएडा पुलिस तथा प्रशासन के हाथ - पांव फूल गए। आनन - फानन में इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। Noida News

आपको बता दें कि नोएडा शहर के सेक्टर - 61 में स्थापित रामा अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से एक बेटे को अपनी मां की जान गंवानी पड़ी। सेक्टर - 63 के छिजारसी गांव में रहने वाले मोहित शर्मा ने अपनी माता जी श्रीमती पुष्पा देवी (52 वर्षीय) को 14 अप्रैल 2026 को हल्के बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद सेक्टर - 61 के रामा अस्पताल में भर्ती कराया था। मोहित का आरोप है कि भर्ती किए जाने के बाद उनका उपचार शुरू हुआ और उनकी माता जी स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा था। रामा अस्पताल में मेडिसिल विभाग की चिकित्सक डॉ. श्रुति श्री उनकी माता जी का उपचार कर रही थीं। मोहित का आरोप था कि उनकी माता जी हालत में सुधार होने के बावजूद चिकित्सक की सहमति के बिना सीईसीटी (Contrast Enhanced CT) टेस्ट कराया। इस टेस्ट के बाद उनकी माता जी पुष्पा देवी की हालत बिगड़ने लगी। जिस वजह से उनकी माता जी का निधन हो गया। इस मामले में चेतना मंच न्यूज पोर्टल https://chetnamanch.com/ ने 14 सितंबर 2026 को रामा अस्पताल की बड़ी लापरवाही का खुलासा करते हुए खबर प्रकाशित की थी। चेतना मंच की पूरी टीम मोहित शर्मा की मां को न्याय दिलाने के लिए लगातार लड़ाई लड़ रही थी। सोमवार 05 अक्टूबर 2026 को स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी की मृत्यु के मामले में न्याय की मांग को लेकर CMO कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर के बाहर विश्व हिन्दू परिषद (VHP) , बजरंगदल नोएडा महानगर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित मोहित शर्मा तथा अन्य परिजनों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का संयोजन बजरंगदल के जिला संयोजक विनोद चौहान के द्वारा किया गया। इस दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, मंत्री दिनेश महावर,सह संयोजक विनोद सिंह,नितेश शर्मा, प्रवीण राठौर समेत पूरे नोएडा से बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल तथा करणी सेना के कार्यकर्ता स्वर्गीय पुष्पा देवी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने में शामिल हुए। Noida News
धरने के दौरान विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल तथा करणी सेना से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने रामा अस्पताल एवं संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशासन के सामने रखी। परिजनों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुष्पा देवी की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में चिकित्सकीय लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। धरने के दौरान मौके पर मौजूद ACP-1 परवीन कुमार, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा CMO नोएडा मंदन मोहन त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से सुना। अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से परिजनों और प्रदर्शनकारियों को बताया गया कि अगले 2-3 दिनों के भीतर रामा अस्पताल के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा जांच में चिकित्सकों की जिम्मेदारी सामने आने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित चिकित्सकों के लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के संबंध में भी जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति, संस्था या अस्पताल को बदनाम करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी को न्याय दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित कराने के लिए है। परिवार ने प्रशासन से मांग की कि मामले में किसी भी प्रकार का दबाव या पक्षपात किए बिना दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। Noida News
परिजनों, विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद कहा कि वे निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की अपनी लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे। स्व. श्रीमती पुष्पा देवी के पुत्र मोहित शर्मा व अन्य परिजनों की मांग है कि रामा अस्पताल के विरुद्ध जांच के आधार पर कड़ी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जांच में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए, संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए, दोष सिद्ध होने पर संबंधित डॉक्टरों के लाइसेंस/मेडिकल रजिस्ट्रेशन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। Noida News
विज्ञापन