नोएडा । नोएडा प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत राजीव त्यागी को शासन ने पदोन्नति कर दी है। अब वे नोएडा प्राधिकरण में प्रधान महाप्रबंधक हो गए हैं।
प्रदेश सरकार की संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने प्रोन्नति के आदेश जारी किए हैं। प्रधान महाप्रबंधक की नियुक्ति अलग से जारी की जाएगी। बता दें कि राजीव त्यागी इसके पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
नोएडा में महाप्रबंधक के पद पर तैनात हुए थे और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के सपनों को उड़ान देने में राजीव त्यागी की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। यही वजह रही कि वह महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक तथा अब प्रधान महाप्रबंधक बने बनाए गए हैं।