
Noida News : नोएडा के कर्मचारी संगठनों में सबसे बड़े संगठन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) के चुनाव में चौधरी राजकुमार पैनल ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। एनईए के अध्यक्ष पद चुनाव लड़ रहे चौधरी राजकुमार ने अपनी प्रतिद्धंद्धी बिमला देवी को भारी वोट अंतर से हराया है।
राजकुमार पैनल ने NEA के सभी पदों पर शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में 870 वोटर थे और मतदान के दौरान 809 वोट पड़े। राजकुमार को 668 तथा बिमला देवी को 141 वोट मिले हैं।
सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में वोटों की गिनती के दौरान जैसे ही चौधरी राजकुमार को विजयी घोषित किया गया तो बाहर डीजे बजने लगा। चौधरी राजकुमार ने एनईए के चुनाव में चौथी हेट्रिक लगाई है।
किसको कितने मिले वोट
नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के चुनाव के लिए सात पदों पर 16 उम्मीदवार मैदान में थे। आज सुबह 9 बजे शुरू हुए मतदान के दौरान दोपहर दो बजे तक 870 वोटों में से 831 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इस चुनाव में राजकुमार चौधरी अध्यक्ष पद पर विजयी हुए, उन्हें 670 वोट मिले, जबकि महासचिव के पद पर राजकुमार पैनल के जितेंद्र कुमार को 507, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा को 624, उपाध्यक्ष वीरपाल को 564, सचिव अमित कुमार को 630, सचिव नीरज राणा को 643 तथा कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़े सुभाष चंद्र को 547 वोट मिले।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।