Noida News : नोएडा के सेक्टर 168 स्थित पारस सीजन सोसाइटी में अयोध्या के राम मंदिर जैसे प्रभु श्रीराम के मंदिर की स्थापना की गई है। मंदिर की स्थापना के बाद वहां श्रीराम की मूर्ति को स्थापित करने के बाद उसकी पूजा अर्चना भी की गई।
अयोध्या के राम मंदिर से हुए प्ररित
इस बारे में जानकारी देते हुए नोएडा सेक्टर 168 पारस सीजन सोसाइटी समिति के निवासियों ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा से प्रेरित होकर समिति के सभी लोगों ने यहां पर प्रभु श्री राम मंदिर की स्थापना की है। साथ ही उन्होंने बताया कि यहां के निवासियों की तरफ से हर रोज मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है। 22 जनवरी तक रोजाना विधि विधान से यहां पर पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां पर सुबह और शाम पूजा अर्चना देखकर ऐसा लगता है कि मानो सोसायटी का पूरा वातावरण ही राममय हो गया हो।
नोएडा के साथ कई जगहों पर लोगों में खुशी
आपको जान कर हैरानी होगी कि न केवल नोएडा बल्कि पूरे देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही यूपी सरकार की तरफ से सुरक्षा में कोई चुका न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।