Grand Omaxe Society Noida : रालोद नेताओं ने दी ओमेक्स सोसाइटी में दस्तक
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:10 PM
Noida : नोएडा l राष्ट्रीय लोक दल का एक उच्चस्तरीय डेलिगेशन आज बुधवार को सेक्टर 93बी स्थित ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी पहुंचा l
इस अवसर पर इन नेताओं ने अनु त्यागी से मुलाकात कीl इस मुलाकात के बाद रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पुलिस पर आरोप लगाए l उन्होंने कहा कि श्रीकांत के परिवार की महिलाओं के साथ पुलिस ने ज्यादती की हैl यह मानसिक तनाव में है और महिलाओं के सम्मान के लिए राष्ट्रीय लोक दल हमेशा तत्पर रहेगाl उन्होंने कहा कि इस मामले को पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ ही सत्ता के मद में चूर नेताओं के समक्ष उठाया जाएगा l
तिलोक त्यागी ने कहा कि किसी भी घटना के बाद पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह आरोपी के साथ अपराधी जैसा व्यवहार करें लेकिन उन्हें परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ ज़्यादती करने का अधिकार नहीं है l इस पूरे प्रकरण में पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है l उनका कहना है कि गौतम बुध नगर के कमिश्नर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं लेकिन वह इस पूरे मामले को सही से टेकल नहीं कर पाए l उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए राष्ट्रीय लोक दल हमेशा तत्पर रहेगा l त्रिलोक त्यागी ने दावा किया कि इस मुलाकात के दौरान अनु त्यागी ने बताया कि उसे असंवैधानिक तरीके से पुलिस ने टॉर्चर कियाl साथ ही श्रीकांत की मांमी को मारा पीटा भी गया वह अस्पताल में भर्ती है l
यह प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी व महानगर अध्यक्ष नोएडा विजेंद्र यादव के नेतृत्व में गया था । इस अवसर पर मुख्य रूप से इंद्रवीर भाटी, मनोज चौधरी, ओडी त्यागी, अमित सरना, अभिषेक त्यागी, दीपक नगर, साहिल आज़ाद, आदि लोग मौजूद रहे ।