
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 02 सितंबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “यमुना डूब क्षेत्र में फार्म हाउस निर्माण केव तोड़फोड़ पर रोक, 24 को सुनवाई” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि यमुना डूब क्षेत्र में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण व फार्म हाउस मालिकों को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है। मतलब यह कि अगले आदेश तक नोएडा प्राधिकरण फ़ार्म हाउसों की तोड़फोड़ नहीं करेगा। वहीं फार्म हाउस मालिक़ व अन्य कोई निर्माण भी नहीं करेंगे। इस प्रकरण में अगली सुनवाई 24 सितंबर को प्रस्तावित हुई है। 26 अगस्त को हुए कोर्ट के इस आदेश का अध्ययन नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। कोर्ट ने अगले आदेश तक यथास्थिति का आदेश 30 फार्म हाउस मालिकों की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर दिया है। इन फार्म हाउस मालिकों का कहना है कि इनके फार्म हाउस यमुना से 4-5 किलोमीटर दूर हैं। ये फार्म हाउस हाई फ्लड लेवल (एचएफएल) से बाहर हैं। यह भी कहा गया है कि नोएडा प्राधिकरण फार्म हाउस तोड़ने के अभियान में पारदर्शिता नहीं बरत रहा है, चुनिंदा फ़ार्म हाउस को तोड़ा जा रहा है।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “ट्रक से टकराई कार, बीबीए की छात्रा की मौत, चार साथी घायल” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव तिराहे के पास सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार कार खड़े डंपर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार बैनेट यूनिवर्सिटी के पांच छात्र-छात्राओं में से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को रॉड से काटकर बायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल छात्र गराज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य मीनाक्षी भराला का बेटा है। दसे की जानकारी मिलते ही मीनाक्षी बला भी फोर्टिस अस्पताल पहुंचीं और क्टरों से बेटे समेत अन्य घायलों के स्थ्य के बारे में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, मृतका की चान उत्तराखंड निवासी इशिका 2) के रूप में हुई है। वह मौजूदा न में ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक जार बइटी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। के दौरान घायल छात्रों की पहचान पुर निवासी अन्वी (20), मेरठ नी युगराज सिंह (20), मेरठ नी यश (21) और गौतमबुद्ध नगर एटीएस सोसाइटी निवासी हर्ष के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इशिका को मृत घोषित कर दिया जबकि छात्र युगराज और हर्ष की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
Hindi News:
अमर उजाला ने 02 सितंबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “डूब क्षेत्र को खाली कराने में जुटा प्रशासन” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन की टीम ने सोमवार रात से ही डूब क्षेत्र से लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। देर रात तक जिला प्रशासन की टीम ने अनाउंसमेंट कर लोगों को बाहर निकाला। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बाढ़ का अलर्ट जारी होने के बाद तहसील की टीमें डूब क्षेत्र में तैनात कर दी गईं हैं। शाम से ही लोगों को डूब क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। नोएडा के सेक्टर-135 में बड़ी संख्या में लोगों को बाहर निकाला गया। सामान के साथ लोग पशुओं को लेकर बाहर निकल गए है।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 02 सितंबर 2025 का प्रमुख समाचार “वर्षा से शहर हुआ जलमग्न, व्यस्त समय में थम गई वाहनों की रफ्तार” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सोमवार शाम से हुई तेज वर्षा से कई जगह जलभराव हुआ। व्यस्त समय पर शहर की कई सड़कों पर जाम की स्थिति बनी। देर रात तक वर्षा से यातायात धीमा रहा। सड़कों और चौराहों से लोगों को घर जाने के लिए आटो और रिक्शा भी नहीं मिल सके। सेक्टर-28 के वार्ड-3 ए की सड़कों पर नाला बैंक फ्लो होने से पानी भर गया। हर बार वर्षा में इन सभी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या होती है। फिल्म सिटी मार्ग पर जाम रहा। सर्फाबाद से यदु पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव हुआ। सोमवार देर रात तक हुई वर्षा से सेक्टर-28 के वार्ड-3 ए और सेक्टर-19 में नाले की गंदगी सड़कों और घरों के बाहर जमा हो गई। वर्षा के दौरान यहां नाला बैक फ्लो होने की स्थिति आम हो गई है। सेक्टर-2 की सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। सेक्टर-63 बी ब्लाक की सड़कें वर्षा से जल मग्न हो गई। सेक्टर-62 स्थित लेबर चौक और अन्य जगहों पर जलभराव हुआ। वर्षा से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। जलभराव के चलते वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हुए और कई जगह लंबा जाम लग गया।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “नोएडा प्राधिकरण आवारा कुत्तों का कराएगा सर्वे” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए आदेश पर सोमवार को नोएडा प्राधिकरण सीईओ डा लोकेश एम ने जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि आवारा कुत्तों का सर्वे सभी सोसायटी की एओए और सेक्टरों के आरडब्ल्यूए के माध्यम से किया जाएगा। इसमें बिना नसबंदी वाले कुत्तों की सूची की फोटो ग्राफी के साथ पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नसबंदी वाले सभी आवारा कुत्तों की कान पर वी नोच कर निशान है। इससे सर्वे के दौरान पहचान करने में आसानी होगी। काटने वाले, रैबीज व आक्रमक कुत्तों को रखने के लिए दो डाग शेल्टर बनाने और संचालन के लिए एजेंसी चयन को रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी करने का निर्देश दिया। जब तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो जाती है। तब तक रबीज व काटने वाले कुतों को एजेंसी की और से उठवाकर सेक्टर-94 स्थित एनीमल शेल्टर व हास्पिटल में पहुंचवाया जाए। जल्द एनजीओ का चयन कर नसबंदी व बिना नसबंदी, नसबंदी, काटने काटने। वाले, अक्रमक कुत्तों का सेक्टर व ग्रामवार बेसलाइन सर्वे कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायत सुझाव के लिए काल सेंटर नंबर 0120-2425025 पर प्राप्त किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी करने का निर्देश दिया। आवारा कुत्तों को खानपान की व्यवस्था के लिए फीडिंग प्वाइंट का निर्माण निवासियों, आरडब्ल्यूए, एओए के समन्वय से स्थल चयनित कर किया जाए। वर्तमान में संचालित फीडिंग प्वाइंट का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। वर्तमान में आवारा कुत्तों को नसबंदी करने वाली दो एजेंसी कार्यरत हैं
Noida News: