
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 20 जनवरी को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “हाइड्रोजन फ्यूल से उड़ान भरेगी एयर टैक्सी, जाम से दिलाएगी निजात” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि दिल्ली एनसीआर के साथ ही मेट्रो सिटी में रहने वाले लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसी समस्या को हल करने के लिए नॉलेज पार्क स्थित इंडिया सेंटर एक्सपो एंड मार्ट में आयोजित ऑटो एक्सपो में जाम से निजात दिलाने के लिए भविष्य के वाहन की पेशकश की गई है।
एक कंपनी ने हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली एयर टैक्सी का प्रोपोटाइप पेश किया है। दावा किया है कि इस एयर टैक्सी से एक बार में छह से सात लोगों हवा में आ-जा सकेंगे, जिससे सड़कों पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस टैक्सी की खासियत है कि यह किसी भी जगह से उड़ान भर सकती है। साथ ही 100 किलो वजन को भी ले जा सकती है। इसको लिंक रोड पर भी आसानी से लैंड कराया जा सकता है। 2026 में इसके संचालन का दावा कंपनी के पदाधिकारियों ने किया है। ब्लूज एरो कंपनी के सीईओ अमर श्री ने बताया कि दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की दूरी अधिक नहीं है, लेकिन सड़कों पर जाम के कारण 1-2 घंटे तक समय लग जाता है। इसके साथ ही अन्य मेट्रो सिटी का भी यही हाल है। यह एयर टैक्सी लोगों का समय बचाएगी। यह एक बार में 600 किलोमीटर तक चल सकती है।
हाइड्रोजन फ्यूल से संचालित होगी। इसका किराया भी अधिक नहीं होगा। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की दूरी का किराया 2000 से 2200 रुपये तक हो सकता है। इसके साथ ही अभी कई शहरों में एक दिन में सामान नहीं पहुंच पाता है। इससे 100 किलो तक सामान कुछ ही घंटों में पहुंचाया जा सकेगा।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “यूनिटेक ने प्राधिकरण से मांगा 74 एकड़ जमीन पर कब्जा” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि दिल्ली के विज्ञान भवन में कुछ दिन पहले हुई बैठक में यूनिटेक बोर्ड की तरफ से नोएडा प्राधिकरण से परियोजनाओं में अब तक फंसी करीब 74 एकड़ जमीन मांगी गई है। यह बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में हुई थी। बोर्ड की तरफ से अपना पक्ष रखा गया कि परियोजनाओं में यह जमीन आवंटन के बाद से अब तक प्राधिकरण की तरफ से नहीं दी गई है। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के बकाया करीब 8 हजार करोड़ रुपये को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया है।
बैठक में यूनिटेक बोर्ड से वकील, सीएमडी, सीईओ व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सीनियर काउंसिल, वकील, सीईओ, ओएसडी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से यह पक्ष रखा गया कि प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में परियोजनाओं में नक्शे भी पास कर रहा है। इसके साथ ही ओसी भी जारी की है। लेकिन प्राधिकरण का बकाया करीब 8 हजार करोड़ रुपये मिलने की तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्राधिकरण स्तर से हर संभव कोशिश परियोजनाओं में अगर कोई समस्या आ रही है तो उसे दूर करने को लेकर की जा रही है। समिति की तरफ से कहा गया कि नोएडा प्राधिकरण यूनिटेक को आवंटित जमीन, वह जमीन जिस पर कब्जा अब तक नहीं दिया गया, अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसके जानकारी के साथ ब्यौरा दे। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि नोएडा जब भी यह जमीन हासिल करता है तब पहला अधिकार यूनिटेक का होगा। किसी तीसरे पक्ष को जमीन आवंटित नहीं की जानी चाहिए। अगली बैठक 21 जनवरी को फिर से विज्ञान भवन में होगी।
Noida News: अमर उजाला ने 20 जनवरी 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “ट्रैफिक पुलिस ने 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' के प्रति किया जागरूक” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि गणतंत्र दिवस से शहर में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान शुरू होगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पेट्रोल पंप समेत मुख्य मार्गों में निगरानी बढ़ा दी है। रोड सेफ्टी के लिए बनाई गई टीमें पेट्रोल पंपों पर कैमरों की जांच कर रही हैं।
सड़क सुरक्षा माह के तहत नोएडा ट्रैफिक पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। ट्रैफिक प्रबंधन और जागरूकता के लिए गठित टीमें सेक्टरों, सोसाइटियों, विद्यालयों और कॉलेजों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
सेक्टर-71 पेट्रोल पंप के पास नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का प्रचार किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को स्पीड रडार के माध्यम से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत रोड सेफ्टी सेल की टीम और अन्य टीमे शहर में अभियान चला रही हैं। वहीं सेवन एक्स वेलफेयर और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान चलाया। आयोजकों ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 20 जनवरी 2025 का प्रमुख समाचार “देश के प्रदूषित शहरों में ग्रेनो का एक्यूआइ 5वें और नोएडा 11वें स्थान पर रहा” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि प्रदूषण से कुछ दिन राहत के बाद रविवार को वायुमंडल में 86 प्रतिशत नमी रही। इससे ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण सर्वाधिक 298 पर देश के प्रदूषित शहरों में पांचवें पायदान पर रिकार्ड हुआ।
वहीं, नोएडा में एक्यूआई 253 पर देश में 11वें प्रदूषित स्थान पर रहा। दिन में 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। बावजूद इसके प्रदूषण में हर घंटे वृद्धि होती रही। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत जरूर मिली। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतमद 9 डिग्री सेल्सियस था। रात के समय प्रदूषण से कमी होने से जनपद के लोगों को राहत मिली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट में सुबह आठ बजे नोएडा का एक्यूआई खराब श्रेणी में 200 के स्तर को पार कर गया जबकि ग्रेनो में सर्वाधिक 214 मापा गया। दोनों जगह प्रदूषण में हर घंटे पांच से दस अंक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
नौ बजे करीब धूप में लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हुई। 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा का वायुमंडल में फैले धूल और मिट्टी के कण खत्म करने में कोई असर नहीं हुआ। चिंता की बात है कि 'सेक्टर-62 स्टेशन का एक्यूआई रिकार्ड न होने के बावजूद नोएडा में प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 298 पर जनवरी में पहली बार सबसे खतरनाक स्थिति में रिकार्ड हुआ। इससे पहले 4 जनवरी को एक्यूआई सर्वाधिक 285 मापा गया था। उधर, नोएडा के प्रदूषण स्तर में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 49 अंक की वृद्धि दर्ज की गई जबकि ग्रेनो के नालेज पार्क-तीन स्टेशन का प्रदूषण 300 का स्तर पार कर गया।
Noida News: दैनिक जागरण के 20 जनवरी 2025 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “भाजपाइयों ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि भाजपाइयों ने रविवार को विभिन्न जगह पर कार्यकर्ता व लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। सभी लोग पीएम द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुराने संबोधनों के कुछ अहम अंश को सुनकर काफी प्रोत्साहित हुए। सौहरखा के बूध नंबर-531 में सांसद डा. महेश शर्मा, सरस्वती शिशु मंडल के बूथ संख्या-128 पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, शहीद भगत सिंह मंडल के सेक्टर-110 में बूथ संख्या- 517 पर मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, सैनिक विहार मंडल के बूथ नंबर-724 पर उमेश त्यागी, बूथ नंबर-109 में महिला मोर्चा की अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी रहीं। मन की बात में पीएम ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस बहुत विशेष है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में गणेश जाटव, निर्मल सिंह, अमरीश त्यागी, चमन अवाना, सुचित्रा कक्कड़, उमेश यादव, विवेक मिश्रा, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, बीएल सिंह, पंकज झा, कल्लू सिंह, डिम्पल आनंद, शारदा चतुर्वेदी, रवि प्रधान, विपिन सिंह, प्रमोद बहल, सरफराज अली, प्रवेश आलम, प्रदीप जाटव मौजूद रहे।
Noida News:
Noida Today News: दैनिक जागरण के 20 जनवरी के अंक में “गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट” शीर्षक से भी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि गणतंत्र दिवस को लेकर कमिश्नरेट पुलिस गौतमबुद्ध नगर की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। माल, बस अड्डे, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। लोगों से भी जागरूक रहने व सहयोग करने की अपील की जा रही है। एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। गार्डन गलेरिया, सेक्टर 37, जीआइपी माल, बस स्टैंड, बोटेनिकल गार्डन सहित अन्य महत्वपूर्ण भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास पुलिस बल गश्त कर रहा है। बीडीडीएस और डाग स्क्वायड टीम के साथ फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। टीम की ओर से संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की गहनात के साथ चेकिंग कराई जा रही है। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, गए हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।
देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।