
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 08 सितंबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “मकान अपने नाम कराने की जिद में पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-73 सर्फाबाद में एक व्यक्ति की ईंट से सिर कुचलकर घर में हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि 19 वर्षीय बेटे ने वारदात अंजाम दी है। हत्या के पीछे घर को लेकर आए दिन होने वाले झगड़े की बात सामने आई है। बेटा अपने पिता पर घर अपने नाम कराने को लेकर झगड़ता रहता था। घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में भी था। हत्या के बाद मौके पर कुछ देर तक बैठा रहा था। इसके बाद पकड़े जाने के डर से भागा था। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुताबिक सर्फाबाद गांव में 40 वर्षीय गौतम कुमार परिवार के साथ रहते थे। उनके साथ में बेटा उदय भी रहता है। शनिवार रात दस बजे उदय शराब पीकर घर आया। उसने गौतम से कहा कि घर उसके नाम कर दे। गौतम ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इतनी सी बात पर उदय आगबबूला हो गया और पिता गौतम के सिर पर ईंट से तब तक वार करता रहा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। हत्या के बाद काफी देर तक वह वहीं बैठा रहा। सुबह परिवार के अन्य सदस्य जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि गौतम का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है और उदय फरार है। इसके बाद घटना की जानकारी सेक्टर-113 थाने की पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एक ठिकाने से पकड़ लिया।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “15 साल बाद शाहपुर गोवर्धनपुर गांव को मिलेगा सीधा रास्ता” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-128 में बसे शाहपुर गोवर्धनपुर गांव के लोगों को आवाजाही के लिए जल्द सीधा रास्ता मिलेगा। अभी तक इस गांव के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। घुमावदार रास्ते की वजह से यहां के लोग चक्कर काटकर और पतली सी सड़क से आवाजाही करते हैं। इससे परेशानी के साथ-साथ समय भी बर्बाद होता है।
जेपी विशटाउन से 12 मीटर चौड़ी सड़क तैयार कर एक्सप्रेसवे से जोड़ी जाएगी लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ने प्राधिकरण योजना बनाई है कि सेक्टर-128 जेपी विशटाउन की जमीन से करीब 12 मीटर चौड़ी सड़क निकाली जाए। यह सड़क गांव को सीधे एक्सप्रेसवे की 45 मीटर चौड़ी सर्विस रोड से जोड़ेगी। नई सड़क का लेआउट प्लान प्राधिकरण ने तैयार कर लिया है। यह सड़क बनने से सेक्टर-128 के लेआउट में बदलाव होगा। इसे लेकर नोएडा प्राधिकरण ने जनता से आपत्तियां-सुझाव मांगे हैं। वहीं, इस योजना पर करीब 400 घरों बाले गांव के निवासियों ने खुशी जताई है। गांव के लोगों का कहना है कि 2008 में जेपी की परियोजना यहां आई थी। वर्ष 2009-10 में काम शुरू होने के साथ उनका सीधा रास्ता बंद हो गया था। किसी न किसी तरह से चक्कर काटकर वह अपने घर आते-जाते हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सड़क निकाले जाने को लेकर जेपी समूह की सहमति ली गई है। यह भी बताया गया है कि सड़क निर्माण में यह खर्च बतौर विकासकर्ता जेपी को ही करना होगा।
Hindi News:
अमर उजाला ने 08 सितंबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “डूबने वाली जगह से डेढ़ किमी दूर मिला किशोर का शव” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि मेहंदीपुर गांव के पास बाढ़ के पानी में डूबे किशोर का शव रविवार शाम मिल गया। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के साथ गोताखोर को दो दिन बाद सफलता के मिली। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रात में किशोर के शव को दफना दिया गया। चर्चा है कि एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचने में 500 रुपये की शर्त पर मृतक पानी में गया था। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। मेहंदीपुर गांव निवासी किशोर फरीद शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के बाहर बाढ़ के पानी में नहाने गया था। नहाते समय वो पानी में डूब गया। आशंका है कि नहाते समय उसका पैर गड्ढे में चला गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, उप जिला अधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक चौहान और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसके बाद डीएम ने सेक्टर-135 में बने अस्थायी गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां पशुओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं का प्रबंधन संतोषजनक पाया गया। साथी को डूबता देखकर दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शाम को 5 बजे के बाद एनडीआरएफ व गोताखोरों को किशोर का शव पानी में मिला। शव मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 08 सितंबर 2025 का प्रमुख समाचार “निवेश करने के नाम पर 8.45 लाख ठगे” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा सेक्टर 10 के अमात्रा होम्स सोसायटी में रहने वाले चंद्रभान सिंह से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगों ने 8.45 लाख रुपये ठग लिए। मुनाफे समेत पूरी रकम नहीं निकलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है।
गौतमबुद्ध नगर की एक प्राइवेट कंपनी कार्यालय में काम करने वाले चंद्रभान सिंह शेयर बाजार में में भी रुचि रखते हैं। एक मई 2024 को चंद्रभान को मार्गन स्टेनली एसेट मैनेजमेंट नाम के एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें हर दिन स्क्रीनशाट शेयर कर बताया कि कंपनी प्रबंधन के दिशा निर्देशन में निवेश करने पर 30-40 प्रतिशत का लाभ हुआ। यह देखकर चंद्रभान ने गूगल पर सर्च किया तो कंपनी के वैद्य होने का पता चला, लेकिन वह यह नहीं समझ पाए कि ठग महज कंपनी का नाम प्रयोग कर जाल में फंसा रहे हैं। चंद्रभान ने ठगों की बातों में आकर प्रशिक्षण लिया और एप पर पंजीकरण भी कर दिया। ठगों ने छोटा निवेश करने पर कुछ रकम बैंक खाते में वापस दिलाकर विश्वास भी दिला दिया। फिर तीन मई से 15 मई 2024 के बीच 12 बार में 8.45 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने एप पर दिख रही 37.50 लाख रुपये की रकम को निकालना चाहा तो ठगों ने 10 प्रतिशत कर के रूप में 3.75 लाख रुपये जमा कराने को बोला। चंद्रभान ने और रकम जमा कराने से मना कर दिया। फिर ठगों ने ग्रुप से बाहर कर संपर्क बंद कर लिया। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। अब साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। ठगों ने फेडरल और कोटक महिंद्रा बैंक के खातों में रकम ट्रांसफर कराई। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठगी की रकम वाले खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “नीलामी की संपत्ति सस्ते में दिलाने के नाम पर ठगे 7.50 करोड़ रुपये” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि साहिबावात सरक दाम में दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 7.50 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें वसुंधरा सेक्टर-2ए निवासी राजेंद्र वर्मा, पंकज पराशर और प्रिंस त्यागी ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों खुद को कई बैंकों का डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) बताकर रकम ऐंठ रहे थे। इंदिरापुरम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजेंद्र वर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शक्तिखंड चार निवासी चंद्रभान रावत व दुहाई निवासी प्रवीण चौधरी ने खुद को अलग-अलग निजी बैंकों का डीएसए बताया था। दोनों ने वैशाली सेक्टर-1 में अपना कार्यालय भी खोल रखा था। मुलाकात के बाद आरोपितों ने बताया कि बैंक द्वारा होने वाली नीलामी में बिकने वाली संपत्तियों का सौदा कम दाम में करवा सकते हैं। विश्वास दिलाने के लिए उन्हें बिना तारीख लिखा चेक और पासपोर्ट भी दिया। राजेंद्र का आरोप है कि चंद्रभान और प्रवीण ने कुछ संपत्ति दिखाने के बाद उनसे 2.65 करोड़, पंकज पराशर से 4.10 करोड़ और प्रिंस त्यागी से 75 लाख ले लिए। आनलाइन व खातों में रकम ली गई। कई महीने तक जब संपत्ति नहीं मिली तो तीनों ने रकम मांगनी शुरू की। आरोपितों ने एक महीने का समय मांगा, फिर भी रकम नहीं दी। समय बीतने के बाद रकम मांगने पर उन्हें फर्जी यूनिक ट्रांजेक्शन रेफरेंस (यूटीआर) नंबर और आरटीजीएस के फोटो व्हाट्सएप पर भेज दिए। काल करने पर धमकी देकर काल काट दी। अब दोनों का कार्यालय और मोबाइल नंबर भी बंद हैं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में दोनों के खिलाफ लोन या संपत्ति दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने की जानकारी मिली है।
Noida News: