नोएडा (चेतना मंच)। ऋषिपाल आर्य की पुण्यतिथि पर आज सिटी सेंटर स्थित ऋषिपाल चौक पर पुष्प अर्पित करके उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज सुबह स्वर्गीय ऋषिपाल के छोटे भाई चौधरी धर्मवीर सिंह रामपाल अवाना एनईए के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजकुमार, ओमवीर सिंह, ओमेंद्र प्रधान, नरेश गुप्ता तथा राजकुमार भाटी ने ऋषिपाल चौक पर लगे शिलापट्टï पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। यह जानकारी ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मनीष चौधरी ने दी।
ऋषिपाल की याद में आज ऋषि पाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा नयाबांस के क्रीड़ा स्थल पर विशाल दंगल का आयोजन भी शुरू हो गया है। शाम को दंगल में बड़ी तथा इनामी खुशियां भी होंगी।